PM मोदी बायोलॉजिकल नहीं, वह ऊपर से टपके हैं: राहुल गांधी ने देवरिया की सभा में क्यों कही ऐसी बात, पढ़ें पूरी खबर
Rahul Gandhi Deoria rally: उत्तर प्रदेश की देवारिया लोकसभा सीट में 1 जून को लोकसभा चुनाव है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश सिंह के समर्थन में सभा संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, PM मोदी बायोलॉजिकल नहीं, वह ऊपर से टपके हैं।
Rahul Gandhi Deoria rally: उत्तर प्रदेश के देवरिया चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, हम सब लोग बायोलॉजिकल हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं। वह ऊपर से टपके हैं। परमात्मा ने उन्हें अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है, लेकिन 'परमात्मा' ने किसानों और मजदूरों की मदद के लिए उन्हें नहीं भेजा, यह कैसे 'परमात्मा' हैं?
#WATCH देवरिया, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "...बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं...उन्हें 'परमात्मा' ने अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है लेकिन 'परमात्मा' ने उन्हें किसानों और मजदूरों की मदद के लिए नहीं भेजा है...ये… pic.twitter.com/MZcZuswSvW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024
#WATCH देवरिया, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "यह चुनाव सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी है...रोटी, कपड़ा और मकान लेकिन सबसे पहले हमें बचाना है संविधान...जो सुनाते रहे मन की बात, अब होगी संविधान की बात..." pic.twitter.com/FVuTxa0i2q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024