काजल निषाद की हालत स्थिर: हार्ट अटैक आने पर लखनऊ में चल रहा इलाज, गोरखपुर में BJP सांसद रवि किशन के खिलाफ लड़ रहीं चुनाव
Kajal Nishad Hospitalized in Lucknow: काजल निषाद (41) हाई-प्रोफाइल गोरखपुर सीट से अभिनेता और मौजूदा भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला के खिलाफ मैदान में हैं। सपा ने उन्हें 30 जनवरी को जारी 16 उम्मीदवारों की लिस्ट में जगह दी थी।
Kajal Nishad Hospitalized in Lucknow: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार काजल निषाद की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार, उन्हें ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी दिक्कत थी। फिलहाल, इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
पति ने बताई थी बीमारी
काजल निषाद के पति संजय निषाद ने गोरखपुर में संवाददाताओं से कहा कि रक्तचाप और हृदय में कुछ समस्याएं थीं। हम उन्हें लखनऊ ले जा रहे हैं। काजल निषाद (41) हाई-प्रोफाइल गोरखपुर सीट से अभिनेता और मौजूदा भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला के खिलाफ मैदान में हैं। सपा ने उन्हें 30 जनवरी को जारी 16 उम्मीदवारों की लिस्ट में जगह दी थी।
काजल से मुलाकात करने के लिए समाजवादी पार्टी के नेताओं का मेदांता अस्पताल में तांता लगा हुआ है। चुनाव के बीच उनकी बिगड़ी तबीयत से कार्यकर्ता चिंतित हो उठे हैं।
कौन हैं काजल निषाद?
- काजल एक टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने लापतागंज सहित कई सीरियल में काम किया है। भोजपुरी फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय से छाप छोड़ी है।
- काजल का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था। लेकिन करियर बनाने के लिए वह मुंबई चली गईं। 2009 में उन्होंने लापतागंज शो में चमेली का रोल किया था
- भोजपुरी इंडस्ट्री में काजल की पहली फिल्म शादी ब्याह थी। काजल के पति संजय भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं। वे गोरखपुर के रहने वाले हैं।
- काजल इस समय भले ही सपा में हों। लेकिन उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार मिली थी।
- 2021 में काजल ने सपा जॉइन की। 2022 में उन्होंने कैंपियरगंज सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। फिर उन्हें हार मिली। इसके एक साल बाद अखिलेश यादव ने उन्हें गोरखपुर मेयर का चुनाव लड़ाया। यह चुनाव भी हार गईं।