रैगिंग से परेशान छात्रा ने सुसाइड किया: झांसी के नवोदय विद्यालय में हड़कंप, दो सीनियर छात्राओं पर प्रताड़ित करने का आरोप 

उत्तर प्रदेश में झांसी जनपद के भदरवारा खुर्द निवासी जयहिंद की बड़ी बेटी अनुष्का पटेल (14) नवोदय विद्यालय में 9वीं पढ़ती थी। वह हॉस्टल की दो सीनियर छात्राओं परेशान थी।

Updated On 2024-09-29 11:33:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Jhansi Navodaya Vidyalaya: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में रैगिंग से परेशान नवोदय विद्यालय की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। हॉस्टल में उसका शव फंदे से लटकता मिला है। परिजनों ने दो सीनियर छात्राओं पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बरुआसागर थाना क्षेत्र में स्थित नवोदय विद्यालय में हुई इस घटना से हड़कंम मचा हुआ है। बरुआसागर थाना पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।

दरअसल,  झांसी जनपद के भदरवारा खुर्द निवासी जयहिंद की बड़ी बेटी अनुष्का पटेल (14) नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं पढ़ती थी। पिता ने बताया कि अनुष्का पढ़ने लिखने में काफी होशियार थी, लेकिन वह हॉस्टल की सीनियर छात्रा खुशबू और प्रियंका से परेशान थी। यह छात्राएं अनुष्का को अक्सर डांटती रहती थीं। अनुष्का ने इस बारे में फोन पर जानकारी दी थी। शनिवार को भी उन्होंने डांटा था। जिसके बाद अनुष्का ने सीढ़ियों की रेलिंग से फंदा लगाकर जान दे दी। 

घटना से पहले तीन बार किया फोन
अनुष्का के निधन की जानकारी हॉस्टल की अन्य छात्राओं को तब लगी, जब वह भोजन करने के लिए मेस गईं। मेस से लौटते समय देखा कि अनुष्का फंदे से लटक रही है। शनिवार को घटना से पहले अनुष्का ने घर में तीन बार फोन किया और अपनी परेशानी बयां की। परिजनों ने समझाइश दी, इसके बाद भी बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें:  सावधान: कानपुर में ईयरफोन ने दो लोगों को मार डाला, घटना कैसे हुई? जानकर रह जाएंगे दंग

अनुष्का से खाना मंगाती थीं सीनियर्स 
पिता जयहिंद ने बताया कि खुशबू और प्रियंका अनुष्का से खाना मंगाती थीं। बच्ची खाना लेकर आई तो सीनियर्स ने डांट फटकार गलाते हुए कहा, दोबारा जाकर और खाना लाए। अनुष्का ने कहा, बहनजी अभी खा लो, हम फिर ले आएंगे। इस घटना के बाद अनुष्का ने शनिवार सुबह फोन किया और मां से बात की। फिर 1 बजे फोन कर पिता से बात की। परेशानी को पूछा तो कहने लगी आज पेपर था, इसलिए अभी भोजन करने जा रही हूं।  

Similar News