काशी में भव्य देव दिवाली: 25 लाख दीयों से जगमगाया 84 घाट; आतिशबाजी से लेकर लेजर शो, यहां देखें Photos

Dev Deepawali 2024: वाराणसी में गुरुवार(15 नवंबर) को देव दिवाली मनाई गई है। श्रद्धालुओं ने मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मठों-मंदिरों में 25 लाख दीये जलाए गए। लेजर शो ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

Updated On 2024-11-15 21:49:00 IST
Dev Deepawali in Varanasi

Dev Deepawali 2024: वाराणसी में गुरुवार(15 नवंबर) को देव दिवाली मनाई गई है। श्रद्धालुओं ने मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मठों-मंदिरों में 25 लाख दीये जलाए गए। इसके अलावा 8 घाटों पर करीब 1 घंटे तक ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी भी हुई। आसमान में सतरंगी नजर आया। लेजर शो ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

इससे पहले 21 अर्चकों और 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की। आरती में रिकॉर्ड एक लाख लोग शामिल हुए। लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। दशाश्वमेध, अस्सी घाट पर टूरिस्ट की जबरदस्त भीड़ रही। चलना मुश्किल हो रहा था। देव दिवाली देखने इंडोनेशिया, वियतनाम और फ्रांस समेत 40 देशों के मेहमान आए। अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर से 15 लाख लोग काशी पहुंचे।

यहां देखें Photo और Video:-

  • आतिशबाजी के बीच लोग गंगा नदी में नाव की सवारी का आनंद लेते हुए

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में देव दीपावली मनाई।

Dev Deepawali 2024
Dev Deepawali in Kashi
Dev Deepawali in Varanasi

 

 

 

Similar News