लोकसभा चुनाव 2024 : बसपा ने UP की 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान

BSP Lok Sabha candidate UP: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 सीटों के लिए लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए हैं। शुक्रवार को जारी सूची में आजमगढ़ से भीम राजभर और घोसी से बालकृष्ण चौहान प्रत्याशी बनाए गए हैं।  

Updated On 2024-04-12 12:24:00 IST
मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती

BSP Lok Sabha candidate UP: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। शुक्रवार सुबह जारी सूची में बसपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर और घोसी से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है। 

BSP ने लोकसभा चुनाव के लिए यह चौथी सूची जारी की है। इसमें भीम राजभर और बालकृष्ण चौहान के अलावा इटा से मो इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र मौर्य और रावर्ट्सगंज से घनेश्वर गौतम को उम्मीदवार बनाया है। 
टिकट मिलने पर भीम राजभर का स्वागत 
आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए भीम राजभर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्वांचल की आजमगढ़ सहित आसपास की कई सीटों पर अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। टिकट मिलने पर शुक्रवार को उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। 

खबर अपडेट हो रही है। 

Similar News