राहुल गांधी का नया अवतार: भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कानपुर में लगाए होर्डिंग-बैनर, बताया भगवान श्रीकृष्ण का अवतार 

Bharat Jodo Nyaya Yatra in Kanpur: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को कानपुर पहुंच रही है। इससे पहले शहर को पोस्टरों से पाट दिया गया।

Updated On 2024-02-21 10:41:00 IST
Bharat Jodo Nyaya Yatra in Kanpur UP

Bharat Jodo Nyaya Yatra in Kanpur: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को यूपी के कापुर पहुंच रही है। समर्थकों ने राहुल के पहुंचने से पहले कानपुर की सड़कों को झंडा-बैनर और होर्डिंग से पाट दिया है। एक पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान श्रीकृष्ण के अवतार में दिखाया गया है। जिसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। 

अयोध्या और वाराणसी को लेकर की थी टिप्पणी 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली में थे। वहां उन्होंने अयोध्या और वाराणसी की पवित्रता पर सवाल उठाए थे। रायबरेली में राहुल ने कहा था कि यूपी का भविष्य रात को शराब पीकर नाचता है। वाराणसी मैंने देखा कि लोग सड़कों पर नशे में बाजा बजा रहे हैं। वहीं अध्योया को लेकर कहा कि राम मंदिर में सिर्फ अमीर नजर आते हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन अंबानी, अडानी, अमिताभ और ऐश्वर्या दिखीं। पिछड़े, दलित और आदिवासी नहीं नजर आए। इनका स्थान सड़कों तक सीमित है। 

उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी, दोपहर 12 बजे सभा 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 39वें दिन यानी बुधवार को उन्नाव होते हुए कानपुर जाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि उन्नाव में दोपहर 12 बजे राहुल गांधी सभा को संबोधन करेंगे। इसके बाद कानुपर के लिए रवाना होंगे। 

25 फरवरी को राजस्थान और 2 मार्च से मप्र में न्याय यात्रा 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 22 और 23 फरवरी को स्थगित है। 24 और 25 को कानपुर से हाथरस और आगरा होते हुए 25 फरवरी की रात यात्रा राजस्थान के धौलपुर पहुंचेगी। इसके बाद 26, 27, 28, 29, और 1 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं होगी। 2 मार्च से राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। यहां पांच दिन रहने के बाद पुन: राजस्थान के रास्ते आगे बढ़ेगी। 

Similar News