बस्ती में बर्बरता: बर्थडे पार्टी में छात्र को निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह पर किया पेशाब, आहत नाबालिग ने किया सुसाइड

UP के बस्ती में छात्र के साथ बर्बरता की गई। बर्थडे पार्टी में बुलाकर दबंगों ने दलित लड़के को नग्न कर पीटा। मुंह पर पेशाब किया। आहत होकर छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Updated On 2024-12-24 15:40:00 IST
Basti Crime News

Basti Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में छात्र के साथ बर्बरता की गई। बर्थडे पार्टी में बुलाकर दबंगों ने 17 साल के दलित लड़के से दरिंदगी की। छत्र को नग्न कर बेरहमी से पीटा। उसके ऊपर पेशाब किया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। घिनौनी हरकत से आहत होकर पीड़ित घर पहुंचा और फांसी लगाकर जान दे दी। 10वीं के छात्र के सुसाइड के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मंगलवार(24 दिसंबर) को SO कप्तानगंज को निलंबित कर दिया है। घटना बस्ती के कोइलपुरा गांव की है। जानिए सिलसिलेवार पूरी घटना।

जानें पूरा घटनाक्राम
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइलपुरा गांव में 20 दिसंबर की रात को विनय कुमार के घर पर बर्थडे पार्टी थी। विनय ने आदित्य (17) को बर्थडे में फोन करके बुलाया। पार्टी में काजू प्रसाद, उसका मित्र आकाश और सोनल पहले भी थे। चारों ने मिलकर दलित लड़के आदित्य को नग्ग करके पीटा। उसके ऊपर पेशाब किया। थूक चटवाया। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। घटना से आहत होकर नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ बैंक लूट कांड: 4 घंटे में 2 एनकाउंटर, 42 लॉकर लूटने वाले 2 बदमाश ढेर, जानें मुठभेड़ की पूरी कहानी

एमपी ऑफिस के सामने शव रखकर प्रदर्शन 
सोमवार को आदित्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ननिहाल में मिला। परिजन लाश लेकर थाने पहुंचे। पीड़ित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हुई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू कर दिया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर बस्ती पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में लापरवाही बरतने के मामले में एसओ दीपक कुमार दुबे को निलंबित कर दिया है।

मां बोली-बेटा घर में आकर खूब रोया
मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि लड़की मेरे बेटे की दोस्त थी। एक लड़की का बर्थडे था, उसी में गया था। बर्थडे का बहाना था। पहले पूरी प्लानिंग थी। उसी को लेकर लड़कों ने बेटे को मारा है।  बेइज्जत करने के लिए वीडियो बनाया। परेशान होकर बेटा घर आकर खूब रोया। इसके बाद सुसाइड कर लिया। हम लोग पुलिस के पास भी गए थे। उन लोगों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का कहना है कि 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में लापरवाही बरतने के मामले में एसओ को निलंबित कर दिया है।

Similar News