Helth Alert: ब्रांडेड घी के नाम पर आप भी तो नहीं खा रहे हैं जहर? आगरा में ऐसे हो रहा था तैयार

यूपी के आगरा में नकली घी की फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने गुरुवार (2 जनवरी) को ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित इस फैक्ट्री में अमूल-पतंजलि समेत 18 ब्रांड का घी बनता था।

Updated On 2025-01-02 17:15:00 IST
Fake ghee factory Agra

Agra Fake ghee factory: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने नकली घी (Fake ghee) बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस दौरान मैनेजर सहित 5 लोग अरेस्ट किए गए हैं। यहां अमूल (Amul) और पतंजलि (Patanjali) समेत 18 बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली घी बनाकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बेचा जाता था।     

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित नकली घी फैक्ट्री ( (Fake ghee factory) से पुलिस ने मैनेजर समेत 5 कर्मचारियों को अरेस्ट किया है। उनके मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। अब फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उनके नेटवर्क और लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है। 

घी में मिलाया जाता था खतरनाक तत्व 
नकली घी (Fake ghee) बनाने के लिए पॉम ऑयल, परफ्यूम और यूरिया जैसे खतरनाक तत्व मिलाए जाते थे। पुलिस ने फैक्ट्री से करीब 2500 किलो नकली घी (Fake ghee) और उसका रॉ मटेरियल जब्त किया है। खाद्य विभाग की टीम ने जब्त सामग्री के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इस दौरान कई बड़ी कंपनियों के स्टिकर भी मिले हैं। 

ऐसे बनाया जाता था नकली घी 
पुलिस के मुताबिक, आगरा में घी बनाने के लिए पॉम आयल, वनस्पति घी, एसेंस और यूरिया को बड़े कंटेनर में एक साथ उबाला जाता था। इसके बाद 15-15 लीटर के डिब्बे और टीन में पैक कर ब्रांडेड कंपनियों के लेबल चिपकाकर बिक्री के लिए भेज दिया जाता था। 

तीन गुना की कमाई 
कर्मचारियों ने बताया कि एक किलो नकली घी बनाने में 175 रुपए की लागत आती है। बाजार में उसे 650 रुपए किलो के हिसाब से बेचा जाता है। पतंजलि घी बाजार में 665 रुपए किलो उपलब्ध है, लेकिन अरोपी इसे एक चौथाई कीमत पर तैयार करते थे। यह कारोबार पिछले 1 साल से चल रहा था, लेकिन जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी। 

Similar News