UP का मौसम: लखनऊ समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, 45 जिलों में रहा घना कोहरा, सहारनपुर में रोडवेज बस पलटी 

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदल गया है। बुधवार को लखनऊ सहित 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कुछ जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है। 45 जिलों में घना कोहरा रहा। अयोध्या में 50 मीटर दृश्यता रही। 

Updated On 2025-01-15 11:41:00 IST
UP का मौसम: मेरठ, बरेली, पीलीभीत सहित 11 जिलों में कोहरा; इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट

UP Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदल गया है। बुधवार को लखनऊ सहित 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कुछ जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है। 45 जिलों में घना कोहरा रहा। कोहरे के चलते सहारनपुर में सहरानपुर में रोडवेज बस दुर्घनाट का शिकार हो गई। रेल और फ्लाइट भी देरी से पहुंचीं। अयोध्या में 50 मीटर दृश्यता रही। 

UP में 3 दिन का मौसम 

  • उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश, कोहरा और सर्दी का सितम जारी रहेगा। 15 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। 20 की रफ्तार से सर्द हवाएं चलेंगी। 
  • 16 जनवरी को बादल और बारिश के बीच बर्फीली हवाएं चलेंगी। सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा। विजिबिलिटी 50-100 मीटर तक रहने की संभावना है।  17 जनवरी को बारिश की सं‌भावना है। सुबह-शाम घने कोहरे के चलते वाहन चलाकों को परेशानी होगी। 

वेबपेज में हर घंटे मिलेगी मौसम की अपडेट 
मौसम विभाग ने महाकुंभ के लिए वेबपेज लॉन्च किया किया है। जो प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, आगरा और कानपुर सहित आसपास के अन्य शहरों के मौसम का प्रति घंटे अपडेट देगा। इसमें साप्ताहिक पूर्वानुमान भी मिलेगा। 

अयोध्या, वाराणसी और आगरा में मौसम 

  • अयोध्या में बुधवार सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोहरे के चलते कई ट्रेनें और फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं। यात्रियों को परेशानी हुई। 
  • वाराणसी में भी सुबह कोहरे की धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और विजिबिलिटी 500 मीटर रही। वारणसी आने वाली 19 ट्रेनें 10 घंटे तक लेट रहीं। अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।  
  • आगरा में बुधवार सुबह घना कोहरा रहा। सर्द हवाओं के चलते यहां गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। 

सहारनपुर में कोहरे के चलते पलटी बस 
सहारनपुर में बुधवार सुबह घना कोहरा रहा। कोहरे के चलते यहां रोडवेज बस पलट गई। जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी बहुत खराब है। 

यह भी पढ़ें: इंदौर-भोपाल और ग्वालियर समेत 20 जिलों में सर्दी का सितम, छिंदवाड़ा-उज्जैन में 5 डिग्री गिरा पारा  

लखनऊ में बारिश, देरी से पहुंचीं फ्लाइट
लखनऊ में बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच हल्की बारिश हुई। बूंदाबांदी और सर्द हवाओं के चलते यहां ठंड का असर बढ़ गया है। खराब मौसम के चलते लखनऊ आने वाली 5 फ्लाइट्स देरी से पहुंचीं। इंडिया एक्सप्रेस का दुबई-लखनऊ विमान (IX 144) एक घंटा, इंडिगो की शारजाह-लखनऊ फ्लाइट आधे घंटे, इंडिगो की लखनऊ-अहमदाबाद फ्लाइट 1 घंटे, लखनऊ कोलकाता विमान 20 मिनट और एयर इंडिया का लखनऊ-दिल्ली विमान 30 मिनट लेट रहा। 

Similar News