जयपुर में कांग्रेस नेता के घर पर लूट: नेपाली गैंग ने नशीला पदार्थ खिलाया, सास-बहू गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

जयपुर में कांग्रेस नेता के घर पर लूट नेपाली गैंग ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट को अंजाम दिया है। सास-बहू गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

Updated On 2025-05-14 11:48:00 IST
Rajasthan Crime News

Rajasthan: जयपुर में कांग्रेस नेता के घर पर लूट नेपाली गैंग ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट को अंजाम दिया है। सास-बहू गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यह घटना वैशाली नगर इलाके के आनंद नगर की है। फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता संदीप चौधरी जो बंजर भूमि विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके। उन्होंने कुछ दिन पहले ही नेपाल के रहने वाली पति-पत्नी को घर पर खाना बनाने के लिए रखा था। लेकिन बुधवार की सुबह उनके घर पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि पति-पत्नी ने सुबह करीब 7:30 दो लड़कों को घर पर बुलाया था। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया।

दोनों की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपियों ने घर के लोगों को नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसमें मकान मालकिन कृष्णा (75) और बहू ममता (43) की हालत खराब हो गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का मेट्रो मास हॉस्पिटल में इलाज जारी है। 

एसएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी पाते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई। मौके पर एसएसएल की टीम को बुलाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जयपर शहर में नाकाबंदी कराई गई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

Tags:    

Similar News