Rajasthan Politics: राजस्थान में पूर्व केंद्रीय मंत्री कटारिया थामेंगे भाजपा का दामन, कई दिग्गज कांग्रेसी भी होंगे शामिल

Rajasthan Politics: कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे लालचंद कटारिया रविवार को कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा का दामन थामेंगे। इसके साथ ही गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बेरवा के साथ ही कई दिग्गज नेता भाजपा ज्वाइन करेंगे।

Updated On 2024-03-09 12:56:00 IST
पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालचंद्र कटारिया।

Rajasthan Politics News: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का दलबदल का सिलसिला जारी है। कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे लालचंद कटारिया रविवार को कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा का दामन थामेंगे। इसके साथ ही गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बेरवा के साथ ही कई दिग्गज नेता भाजपा ज्वाइन करेंगे।

कटारिया ने दिया राजस्थान कांग्रेस को बड़ा झटका
राजस्थान कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है। लाल चंद्र कटारिया पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ जाट नेता हैं। जाट समाज के बीच कटारिया की अच्छी पैठ है। कटारिया के साथ ही पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के साथ ही कई नेता भाजपा ज्वाइन करेंगे।

कांग्रेस में अब अति हो गई है, मैं बंधुआ मजदूर तो नहीं- बैरवा
कांग्रेस नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने कांग्रेस को लेकर कहा, कांग्रेस में अब अति हो गई है, मैं बंधुआ मजदूर तो नहीं। इसके बाद से ही दलबदलने के कयास लगाए जा रहे थे। एक साथ कई दिग्गजों के शामिल होने की बात कही जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले इन दिग्गज कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होना राजस्थान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

भाजपा कार्यलय में लेंगे सदस्यता
लालचंद कटारिया मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। इसके अलावा गहलोत सरकार में भी कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन अब वह कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देने वाले हैं। रविवार 11 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल होंगे। 

ये दिग्गज भी भाजपा में होंगे शामिल
लालचंद कटारिया के साथ ही कई दिग्गज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूर्व विधाय आलोक बेनीवाल, खिलाड़ी लाल बेरवा एवं पूर्व राज्य मंत्री रहे राजेंद्र यादव सहित पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा भाजपा ज्वॉइन करने जा रहे हैं। प्रदेश के भाजपा कार्यालय में रविवार को 11 बजे भाजपा के बरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ये सभी दिग्गज शामिल होंगे। 

Similar News