MP को बड़ी सौगात: केंद्रीय मंत्री गडकरी का ऐलान, भोपाल से जबलपुर के बीच बनेगा 255 किमी लंबा ग्रीन फील्ड हाईवे
जबलपुर से मंडला और छत्तीसगढ़ सीमा तक 25 हजार करोड़ रुपए का 150 किमी का 6 लेन के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
नितिन गडकरी ने 255KM लंबे भोपाल-जबलपुर एक्सप्रेस-वे का ऐलान किया।
MP News: मध्यप्रदेश के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4250 करोड़ से अधिक की लागत वाली 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें करीब 7 किमी लंबे प्रदेश का सबसे बड़ा रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर दमोह नाका-रानीताल-मदनमहल मेडिकल रोड भी शामिल है। इस फ्लाई ओवर के लिए पहली बार 1200 करोड़ रुपए का सेंट्रल रोड फंड मंजूर हुआ।
जबलपुर के महानद्दा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि देश को 2047 तक शक्तिशाली और विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्य जारी है। भारत अभी 22 लाख करोड़ रुपए का ईंधन आयात कर रहा है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन हमारे भविष्य का ईंधन है। हाइड्रोजन के बल पर हम ऊर्जा का निर्यात करेंगे। अब हमारा अन्नदाता, ऊर्जा उत्पादक होगा और वह समृद्ध भी होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला व कई अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में जबलपुर के वरिष्ठ नेता, विधायक मौजूद थे।
साढ़े 4 घटें में पहुंचेंगे ग्वालियर से दिल्ली
गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए 3 लाख करोड़ रुपार की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की है, जिनमें से 75 हजार करोड़ के कार्य पूरे किए हैं। 65 हजार करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। आने वाले समय में डेढ़ लाख करोड़ रुपार की लागत से करीब ढाई हजार किमी के कार्य डीपीआर के लिए रखे हैं। आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे का भूमिपूजन भी जल्द होगा। साढ़े 4 घंटे में ग्वालियर से दिल्ली पहुंचेगे। दिल्ली से मुंबई के बीच बनाए जा रहे एक्सप्रेस वे में मप्र में 245 किमी का हिस्सा बनकर पूरा हो गया है। मुंबई में भी कार्य अंतिम चरण में है।
नर्मदा नदी पर एक भव्य ब्रिज का निर्माण होगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 33 हजार करोड़ रुपए की लागत से 5 ग्रीन फोल्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर से हैदराबाद कॉरिडोर पर ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर एक भव्य खिज का निर्माण किया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि उज्जैन-गरोठ 4 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, भोपाल से कानपुर 440 किमी लंबा 4 लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने पर 15 घंटे की यात्रा 8 घंटे में पूरी होगी।
भोपाल से जबलपुर के बीच ग्रीन फील्ड हाईवे बनेगा
गडकरी ने कहा कि भोपाल से जबलपुर के बीच 255 किमी लंबा जया ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा, जिसकी लागत 15 हजार करोड़ रुपए होगी। इसके लिए डीपीआर दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण को प्रक्रिया पूर्ण होने पर अप्रैल-माई 2026 से हाईवे निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। लखनादौन से रायपुर के बीच 220 किमी लखा 4 लेज हाईस्पीड कॉरिडोर, 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा, यह रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से कनेक्ट होगा। इस प्रकार मध्यप्रदेश सीधे विशाखापटूनम बंदरगाह से जुड़ेगा। इंदौर से भोपाल 160 किमी वीर फॉल्ड कॉरिडोर को स्वीकृति दी जा रही है। इसकी लागत 12 हजार करोड़ रुपए होगी।
एक ही रोड से जुड़ेंगे कान्हा, बांधवगढ़, पन्न और पेंच टाइगर रिजर्व
गडकरी ने कहा कि जबलपुर से मंडला और छत्तीसगढ़ सीमा तक 25 हजार करोड़ रुपए का 150 किमी का 6 लेन के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, यह कार्य 6 महीने में शुरू होगा। सिवनी-छिदवाड़ा सावनेर लेन चौड़ीकरण का कार्य 25 हजार करोड़ रुपार लागत से 6 माह में शुरू किया जाएगा। खरगोन-देशमाथ जुलवानिय मार्ग के 108 किमी 4 लेन चौड़ीकरण का कार्य 2300 करोड़ रुपए से किया जाएगा। महाराष्ट्र सीमा तक बैतूल-परसवाड़ा 2 लेन मार्ग को भी मंजूरी दी गई है। बालाघाट से मंडला के बीच बेहतर संपर्क के लिए सड़क बनाई जाएगी। मप्र में टाइगर कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके तहत जबलपुर से बांधवगढ़ तक 4600 करोड़ रुपए की लागत से 4 लेन सड़क बनाई जानी थी, जिसे बढ़ाकर अब 5500 करोड़ रुपए किया गया है।
सड़कों के आधार पर बदलता है देश का भाग्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क आधोसंरचना निर्माण और विस्तार का दायित्व केंद्रीय मंत्री गडकरी संभाल रहे हैं। यह गडकरी के प्रबंधन का चमत्कार है कि देश में सड़क और अधो संरचना निर्माण के लिए कभी पैसे की कमी होने ही नहीं देते।