पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक संपन्न: मोहन सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले, पर्यटन और विरासत संरक्षण पर जोर
पचमढ़ी में मंगलवार को राजा भभूत सिंह की स्मृति में कैबिनेट बैठक हुई। CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए।
pachmarhi cabinet meeting
Pachmarhi Cabinet Meeting Live Update : मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आज (मंगलवार, 2 जून) मोहन कैबिनेट की विशेष बैठक हुई। सतपुड़ा के वीर सपूत राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित इस बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले हुए। मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। बताया कि सरकार ने हाल ही में पचमढ़ी की 395.93 हेक्टेयर भूमि को नजूल और राजस्व स्वामित्व में घोषित किया है। इससे पर्यटन और विरासत संरक्षण की नई योजनाओं को बल मिलेगा।
कैबिनेट बैठक को हर्राकोट के जागीरदार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह को समर्पित किया गया है। पचमढ़ी की धरती पर ही उन्होंने तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध गोरिल्ला युद्ध की योजना बनाई थी। बैठक में शामिल होने मोहन सरकार के मंत्री और अधिकारी पहुंचने लगे हैं। बैठक की हर अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमों की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ आम की विभिन्न किस्मों की जानकारी ली, बल्कि उनका स्वाद भी चखा।
पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक संपन्नहो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन फैसलों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव पचमढ़ी पहुंचे। भाजपा विधायकों और पार्टी बीजेपी नेताओं ने हेलीपैड में स्वागत किया। राजभवन में जल्द ही कैबिनेट बैठक शुरू होने वाली है।
पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक के बाद 14, 15 और 16 जून को सांसद विधायकों की कार्यशाला होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, हमारी सरकार विरासत से विकास की नीति पर काम कर रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि हमारी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी समझें और जाने। इससे पहले हमने रानी दुर्गावती, विक्रमादित्य और अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में बैठकें कर चुके हैं।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। कई दिनों बाद सोमवार को वह खंडवा में नजर आए, लेकिन वहां रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में उलझ गए। मंगलवार को पचमढ़ी में आयोजित कैबिनेट बैठक में भी नहीं पहुंचे। मोहन कैबिनेट की यह तीसरी बैठक है, जिससे मंत्री विजय शाह गैरहाजिर हैं।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पचमढ़ी पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट बैठक से जुड़ी जानकारी दी। कहा, हम चाहते हैं कि पर्यटन के माध्यम से प्रदेश और देश का आर्थिक विकास हो। पचमढ़ी की कैबिनेट बैठक इस उद्देश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण।
वन मंत्री धर्मेंद्र अहिरवार पचमढ़ी भ्रमण पर निकले। वन विभाग की जिप्सी से पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। कुछ देर में वह मुख्यमंत्री को विकास का रोड मैप सौंपेंगे।