पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक संपन्न: मोहन सरकार ने लिए ऐतिहासिक फैसले, पर्यटन और विरासत संरक्षण पर जोर

pachmarhi cabinet meeting
Pachmarhi Cabinet Meeting Live Update : मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आज (मंगलवार, 2 जून) मोहन कैबिनेट की विशेष बैठक हुई। सतपुड़ा के वीर सपूत राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित इस बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले हुए। मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। बताया कि सरकार ने हाल ही में पचमढ़ी की 395.93 हेक्टेयर भूमि को नजूल और राजस्व स्वामित्व में घोषित किया है। इससे पर्यटन और विरासत संरक्षण की नई योजनाओं को बल मिलेगा।
कैबिनेट बैठक को हर्राकोट के जागीरदार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह को समर्पित किया गया है। पचमढ़ी की धरती पर ही उन्होंने तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध गोरिल्ला युद्ध की योजना बनाई थी। बैठक में शामिल होने मोहन सरकार के मंत्री और अधिकारी पहुंचने लगे हैं। बैठक की हर अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
Live Updates
- 3 Jun 2025 4:50 PM IST
कैबिनेट बैठक से पहले CM ने चखा आम का स्वाद
पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमों की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ आम की विभिन्न किस्मों की जानकारी ली, बल्कि उनका स्वाद भी चखा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में आयोजित कैबिनेट बैठक से पहले आमों की विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न किस्मों के आमों की जानकारी लेकर उनका स्वाद भी लिया।@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MPCabinetInPachmarhi pic.twitter.com/NMMqo4hLDq
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 3, 2025 - 3 Jun 2025 4:38 PM IST
कैबिनेट बैठक संपन्न, मंत्री विजयवर्गीय ने दी जानकारी
पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक संपन्नहो गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन फैसलों की जानकारी दी।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी#MPCabinetDecisions
— Jansampark MP (@JansamparkMP) June 3, 2025
https://t.co/UWwGjai597 - 3 Jun 2025 3:27 PM IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव पचमढ़ी पहुंचे। भाजपा विधायकों और पार्टी बीजेपी नेताओं ने हेलीपैड में स्वागत किया। राजभवन में जल्द ही कैबिनेट बैठक शुरू होने वाली है।
Pachmarhi, Madhya Pradesh: Chief Minister Mohan Yadav arrived in Pachmarhi, where he was received by BJP MLAs and party workers at the helipad. He then proceeded to Raj Bhavan to participate in a cabinet meeting attended by several state ministers pic.twitter.com/DVcZcMefAb
— IANS (@ians_india) June 3, 2025 - 3 Jun 2025 2:55 PM IST
पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक के बाद 14, 15 और 16 जून को सांसद विधायकों की कार्यशाला होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, हमारी सरकार विरासत से विकास की नीति पर काम कर रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि हमारी समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी समझें और जाने। इससे पहले हमने रानी दुर्गावती, विक्रमादित्य और अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में बैठकें कर चुके हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कार्यकाल के 11 वर्ष 9 जून को पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 से 21 जून तक केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे... pic.twitter.com/hm56KPyTSy
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 3, 2025 - 3 Jun 2025 2:48 PM IST
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। कई दिनों बाद सोमवार को वह खंडवा में नजर आए, लेकिन वहां रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में उलझ गए। मंगलवार को पचमढ़ी में आयोजित कैबिनेट बैठक में भी नहीं पहुंचे। मोहन कैबिनेट की यह तीसरी बैठक है, जिससे मंत्री विजय शाह गैरहाजिर हैं।
- 3 Jun 2025 11:17 AM IST
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा पचमढ़ी पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट बैठक से जुड़ी जानकारी दी। कहा, हम चाहते हैं कि पर्यटन के माध्यम से प्रदेश और देश का आर्थिक विकास हो। पचमढ़ी की कैबिनेट बैठक इस उद्देश्य के लिहाज से महत्वपूर्ण।
- 3 Jun 2025 11:17 AM IST
वन मंत्री धर्मेंद्र अहिरवार पचमढ़ी भ्रमण पर निकले। वन विभाग की जिप्सी से पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। कुछ देर में वह मुख्यमंत्री को विकास का रोड मैप सौंपेंगे।