UPSC CSE 2023: भोपाल, सतना, बैतूल और नर्मदापुरम के इन Students का UPSC में सेलेक्शन, जानें किसे कौन-सी रैंक मिली

UPSC CSE 2023: UPSC ने सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश के भोपाल की छाया सिंह ने 65वां स्थान हासिल किया है। भोपाल के सचिन को 209वीं, समीर को 222वीं और सतना की काजल को 485वीं रैंक मिली है।

Updated On 2024-04-16 19:03:00 IST
UPSC CSE Main Result 2023

UPSC CSE 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मध्यप्रदेश के कई छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। भोपाल की छाया सिंह ने 65वां स्थान हासिल किया है। भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाई हैं। सतना की काजल सिंह को 485वीं रैंक मिली है। नर्मदापुरम की पलक गोयल ने 479वीं रैंक मिली है। 

नर्मदापुरम की पलक गोयल को 479वीं रैंक 
जानकारी के मुताबिक, भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाई हैं। समीर और सचिन के पिता संजय गोयल भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जबकि मां डॉ. संगीता शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

बैतूल के शुभम को मिली 556वीं रैंक 
बैतूल के मोरखा गांव के शुभम रघुवंशी को 556वीं रैंक मिली है। शुभम अधिवक्ता भोजराज सिंह रघुवंशी और शिक्षिका अनिता रघुवंशी के पुत्र हैं। शुभम ने दिल्ली में दो साल तक यूपीएससी की कोचिंग की। इसके बाद तीसरे प्रयास शुभम को सफलता मिली है।

काजल के पिता सब इंस्पेक्टर हैं 
बता दें कि सतना की काजल सिंह को 485वीं रैंक मिली है। काजल के पिता विजय सिंह सतना के कोलगवां पुलिस थाना में सब इंस्पेक्टर हैं। नर्मदापुरम की पलक गोयल ने 479वीं रैंक हासिल की है। पलक रोटरी क्लब से जुड़े कालोनाइजर नरेंद्र रंजना गोयल की बेटी हैं। 

छाया के पिता आईएएस, ग्वालियर में है पोस्टिंग 
65वीं रैंक हासिल करने वाली छाया सिंह के पिता छोटे सिंह आईएएस हैं। छोटे सिंह वर्तमान में राजस्व मंडल ग्वालियर में अपर आयुक्त पद पर पदस्थ हैं। पिता ने बताया कि छाया सिंह ने यूपीएससी परीक्षा 2023 में चौथे प्रयास में आईएएस बनने में सफलता पाई है। छाया ने सीएसई 2021 क्लियर किया था और 288वीं रैंक पाई थी, तब सिलेक्शन आईडीएएस में हुआ था। इसके पहले यूपीएससी में डीएएनआईपीएस सर्विस में सिलेक्ट हुई थीं। 

2019 में असिस्टेंट कमांडेट के पद पर सिलेक्ट हुई थीं 
जानकारी के मुताबिक, छाया 2019 में यूपीएससी के जरिए सीएपीएफ एग्जाम देकर सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेट के पद पर सिलेक्ट हुई थीं। वर्ष 2020 में यूपीपीसीएस में महिला और बाल विकास अधिकारी के पद पर भी चयनित हो चुकी हैं। छाया ने पंजाब के पटियाला से पांच वर्षीय बीएएलएलबी का कोर्स क्लैट के माध्यम से किया है।

गुना के संदीप और मानव मोदी का चयन 
भोपाल के अर्णव भंडारी ने यूपीएससी में 232वीं रैंक हासिल की है। अर्णव ने पीएसएसी की फरवरी को 2020 में पढ़ाई शुरू की थी। पिछले साल रिजर्व लिस्ट में थे और बाद में मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे के लिए सेलेक्शन हुआ था। अब आईपीएस के लिए चयन हुआ है। गुना से दो युवाओं का UPSC में चयन हुआ है। सेजी के रहने वाले संदीप रघुवंशी की 277वीं रैंक आई है।  गुना शहर के मानव जैन मोदी ने 634वीं हासिल की है। संदीप रघुवंशी के पिता महेंद्र रघुवंशी किसान हैं और मां जानकी बाई सरकारी शिक्षक हैं।  

Similar News