VIDEO STORY: उमरिया में दो युवकों की पिटाई का वीडियो वयारल होते ही बांधवगढ़ SDM अमित सिंह निलंबित, गाड़ी ओवरटेक करने पर विवाद
Umaria Sdm Amit singh Video Viral : उमरिया जिले में बीच सड़क पर युवको से पिटाई करने वाले व्यक्ति SDM के वाहन चालक और सहयोगी बताए जा रहे हैं। एसडीएम अमित सिंह पर भी मारपीट करने का आरोप है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-23 12:50:00 IST
Umaria Sdm Amit singh Video Viral : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां बीच सड़क पर SDM के सामने दो युवकों की पिटाई की जा रही है। मारपीट में दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मारपीट करने का आरोप एसडीएम अमित सिंह पर भी है। मामला संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना की निंदा की है।
उमरिया मप्र. के "बांधवगढ़ एस.डी.एम. अमित सिंह" का एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुप्रसारित हो रहा है!
— Ravi tripathi (@RaviTripathi25) January 22, 2024
🔸बताया गया कि एस.डी.एम. ने वाहन ओवरटेक करने पर युवकों को पीटा है और अपने वाहन चालक से भी पिटवाया है।#MadhyaPradesh #viralvideo #Umaria pic.twitter.com/SuMEzzZizZ