इंदौर में व्यापारियों ने घेरा भाजपा विधायक मालिनी गौंड का घर: कहा- जवाहर मार्ग की वन-वे व्यवस्था से चौपट हो रहा कारोबार 

Traders surrounded BJP MLA house Indore: इंदौर के जवाहर मार्ग की वन-वे व्यवस्था से व्यापारी नाराज है। बताया कि इससे उनका कारोबार चौपट हो रहा है।

Updated On 2024-03-04 17:31:00 IST
Traders surrounded BJP MLA house Indore

Traders surrounded BJP MLA house Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जिला प्रशासन द्वारा की गई वन-वे व्यवस्था व्यापारियों को भारी पड़ रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में व्यापारी प्रशासन की इस व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतर आए और भाजपा विधायक के घर का घेराव कर दिया। 
इंदौर कलेक्टर ने नगर निगम निगम के प्रस्ताव पर जवाहर मार्ग पर एक माह के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की है। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर पूर्ववत व्यवस्था की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार दोपहर हाथ में तख्तियां लेकर विधायक मालिनी गौंड के घर पहुंच गए।

इंदौर नगर निगम प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के अफसरों ने प्रयोग के तौर पर एक माह के लिए शहर के दो मार्गों को वन-वे किया था।  स्थानीय व्यापारियों ने उसी समय इस व्यवस्था का विरोध किया था, लेकिन प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। कलेक्टर आशीष सिंह ने दोनों मार्गों को वनवे करने की सूचना जारी कर दी थी। जिसके बाद व्यापारी हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सोमवार दोपहर विधायक मालिनी गौड़ से मिलने पहुंच गए। 

व्यापारियों ने तख्तियों में लिख रहा था कि दोपहिया वाहनों को वन-वे से मुक्त रखा जाए। व्यापारियों से मिलने विधायक गौड़ा बाहर आईं तो व्यापारियों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। इस पर उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और महापौर से चर्चा का आश्वासन दिया है।  

विरोध प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने बताया कि जवाहर मार्ग पूरी तरह से वन-वे कर दिया गया है। टू-व्हीलर भी नहीं निकाल पाते। धंधा चौपट हो गया है। ट्रैफिक पुलिस ने बेरिकेड लगाकर आवाजाही रोक दी है। व्यापारियों की मांग है कि कम से कम दोनों तरफ से टू व्हीलर तो निकलने दी जाएं। 

Similar News