Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रही यात्री बस पर पथराव, ड्राइवर और दो यात्री घायल, जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रही यात्री बस पर आगर मालवा जिले में बदमाशों ने पथराव कर दिया। बस के कांच टूट गए। घटना में ड्राइवर सहित तीन यात्री घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है। बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी, तभी चार-पांच लोगों ने बस पर पथराव कर दिया।

Updated On 2024-03-17 13:44:00 IST
शनिवार रात एक बजे बदमाशों ने यात्री बस पर पथराव किया।

भोपाल। मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रही यात्री बस पर आगर मालवा जिले में बदमाशों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए। सोयत के शासकीय हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद दो को गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर किया है। घटना शनिवार देर रात 1 बजे सुसनेर और सोयत के बीच नेशनल हाईवे की है। बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी। पथराव से बस के कांच फूट गए। हालांकि, ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर डायल 100 को सूचना दी बस देर रात ही यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।

पुलिस अपने स्थर पर जांच कर रही है 
जानकारी के मुताबिक, घटना में वाहन बस चालक दिल्ली निवासी गोविंद नाथ (40) और झालावाड़ निवासी एक महिला घायल हुई है। घायलों का सोयत के शासकीय हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज किया गया। गंभीर घायल 2 यात्रियों को झालावाड़ रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक शिकायत करने कोई नहीं आया है। हालांकि पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है, पुलिस अपनी ओर से घटना की जांच कर रही है। पीड़ितों से भी सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

डिंडोरी में हुआ पथराव, यात्री के जबड़े में लगा था पत्थर 
बता दें कि पहले भी बस पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। डिंडौरी में नर्मदा दर्शन कराने यात्रियों को लेकर अमरकंटक जा रही बस पर बदमाशों ने पथराव किया था। एक पत्थर खिड़की का कांच फोड़कर सीट पर बैठे युवक के जबड़े में लग गया था। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया था। 

बागेश्वरधाम जा रही बस पर हुआ था पथराव 
छतरपुर स्थित सिद्ध तीर्थक्षेत्र बागेश्वरधाम दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस को दमोह जिले की सीमा में लूटने का प्रयास किया था। रात के अंधेरे में हथनी गांव तिराहे पर बीती देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने बस को रोककर पत्थरबाजी की थी। बस के स्टाफ और यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को ललकारा तो वे भाग गए थे। इस घटना में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। 

Similar News