पीएम मोदी की दमोह रैली: कहा-पड़ोसी देश आतंक का सप्लायर था आज आटे को तरस रहा, भारत सबसे तेजी से विकसित होता देश
PM Narendra Modi Damoh Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह में चुनावी रैली संबोधित की। यहां भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में वोट की अपील की। दमाेह में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-04-19 14:35:00 IST
PM Narendra Modi Damoh Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कहा, आज दुनिया के कई देश दिवालिया हो रहे हैं। पड़ोसी देश आटे की सप्लाई के लिए तरस रहा है। ऐसे में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है।
देशभर में भाजपा-एनडीए की अभूतपूर्व लहर है। दमोह समेत पूरे मध्य प्रदेश के मेरे परिवारजन इस बार मतदान का नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। https://t.co/eoveJg2fWv
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2024