Bhopal to Bangalore Flight: भोपाल और बेंगलुरु के बीच हवाई सफर आसान, कंपनियों ने किराया घटाया, दो नई फ्लाइट चलेंगी

Bhopal to Bangalore Flight: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब का भार कम कर दिया गया है। एयरवेज कंपनियों ने अब किराये दर में भारी कमी कर दी है।

By :  Desk
Updated On 2024-05-31 16:49:00 IST
हवाई यात्रा का खर्च हुआ बहुत कम

Bhopal to Bangalore Flight: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेंगलुरु तक हवाई यात्रा पहले से काफी आसान हुआ है। एयरवेज कंपनियों ने यात्रियों को राहत देते हुए किराया दर में भारी कमी की है। इसके अलावा दोनों शहरों के बीच अब 2 नई उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। कंपनियों के इस कदम से निश्चित ही भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

किराया आधे से भी कम कर दिया है
इससे पहले भोपाल से हवाई सफर करते हुए बेंगलुरु तक जाने का किराया करीब 15 हजार रुपए प्रति व्यक्ति था। अब एयरवेज ने यह किराया आधे से भी कम कर दिया है। जिससे यह कहा जा सकता है कि पहले एक व्यक्ति भोपाल से बेंगलुरु तक जाने के लिए जितना किराया खर्च करता था अब उससे कम खर्च में उसके परिवार के 2 लोग अपनी यात्रा कर सकते हैं।

फ्लाइट में सीटों की संख्या को बढ़ा दिया है
एयरवेज कंपनियों ने अब किराया दर में कमी करते हुए इसकी राशि करीब सीधे 6 से 7 हजार रुपए कर दिया गया है। हालांकि एयरवेज कंपनी ने अब फ्लाइट में सीटों की संख्या को बढ़ा दिया है। कंपनियों के द्वारा किराया दर में कमी करने से अब अक्सर बेंगलुरु के लिए जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

समरसेवा के लिए भी कंपनियां शेड्यूल जारी कर रही हैं
भोपाल से बेंगलुरु जाने के लिए इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की संख्या भी ज्यादा है। इसके साथ ही आईटी क्षेत्र में काम करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम नहीं है। ऐसे यात्रियों को हवाई सफर में अब ज्यादा जेब खर्च नहीं करना पडेगा।

गोवा-नागपुर के लिए भी उड़ान 
एयरवेज कंपनियों ने इस दौरान कुछ फ्लाइटों के समय में भी परिवर्तन कर दिया है। समय का ध्यान रखते हुए यात्री अब अपना सफर सुगमता से पूरा कर सकेंगे। इसके साथ ही समर सेवा के लिए भी एयरवेज कंपनियां अपने शेड्यूल जारी कर रही हैं। जून और जुलाई में गोवा और नागपुर के लिए भी नई उड़ान सेवा शुरू की जा सकती है। 

Similar News