News in Brief, 11 January: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 11 January: मध्यप्रदेश में शनिवार (11 जनवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (Haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2025-01-11 22:41:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 11 January: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

1000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
मध्यप्रदेश पुलिस ने साइबर ठगों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह पकड़ा है। जांच पड़ताल में चौकाने वाले मामले खुलासे हुए हैं। इस गिरोह ने देशभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। पैसा म्यूल अकाउंट में भेजा गया। म्यूल अकाउंट्स पर ही साइबर पुलिस और एंटी टेरिरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की निगाहें टिकी हैं। 

दिग्विजय और पटवारी से मिले शिवराज
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। शिवराज अपने बेटे कुणाल के विवाह का न्यौता देने दिग्विजय के बंगले पर पहुंचे थे। दिग्विजय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। शिवराज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास भी पहुंचे। उन्होंने जीतू पटवारी को भी बेटे के विवाह का न्यौता दिया। साथ ही शादी समारोह में आने का आग्रह किया।

बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार 
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट शनिवार को सुबह 4 बजे खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल का भांग और चंदन और सिंदूर से दिव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की। बाबा को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।

MP की लाड़ली बहनों के खाते में कल आएगी 20वीं किस्त 
मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के खाते में मासिक किस्त की राशि रविवार को आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर के कालापीपल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से उक्त राशि सिंगल क्लिक से खातों में जारी करेंगे। प्रति बहना 1250 रुपये मिलेंगे। इस बार बहनों को 20वीं किस्त मिलेगी। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। पहली किस्त 10 जून 2024 को आई। जून 2023 से दिसंबर 2024 तक 19 किस्त मिल चुकी हैं।

मुख्यमंत्री आज बड़वानी में देंगे विकास की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार बड़वानी को करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सेंधवा कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम होगा। यहां से सीएम सेंधवा और निवाली उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही 2580.827 करोड़ की लागत से होने वाले 13 कार्यों का भूमि-पूजन और 58.463 करोड़ के 19 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से सिंचाई रकबे में बढ़ोतरी होगी।  बता दें कि सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना 1402.74 करोड़ की होगी, इससे 98 गांवों को पानी मिलेगा। निवाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना 1088.24 करोड़ रुपये की होगी। इसमें 87 ग्रामों को पानी मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 11 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें 

NCISM आयुर्वेद कॉलेजों में ऑनपेपर टीचर्स पर लगाएगी बैन
नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) मध्यप्रदेश समेत देशभर के 532 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों में ऑनपेपर टीचर्स पर बैन लगाने की तैयारी में है। NCISM ने आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों के प्रिसिंपल्स, डॉयरेक्टर्स और डीन को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि जो भी शिक्षक कॉलेजों में ऑनपेपर पाए जाते हैं उनका टीचरकोड वापस लेकर एक वर्ष के लिए बैन किया जाए। साथ ही संबंधित कॉलेजों को प्रति टीचर 25 लाख रुपए का आर्थिक दंड भी एनसीआईएसएम को देना होगा। प्रदेश समेत देशभर के 532 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों में 20 हजार से ज्यादा टीचर्स अध्ययन-अध्यापन करा रहे हैं। ऑनपेपर का अर्थ है कि जो शिक्षक कागजों पर हैं और केवल कॉलेजों के निरीक्षण के समय उपस्थित होते हैं। इस पर आयोग ने स्पष्ट कहा है कि ऐसे टीचरों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एमपीपीएससी की परीक्षाएं इसी साल होंगी
मध्य प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की तीन वर्षों से अटकी परीक्षाएं इसी साल होंगी। 4 हजार 800 छात्रावासों के लिए अधीक्षक भर्ती किए जाएंगे। परीक्षाएं भी इसी वर्ष कराईं जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

12 जनवरी को विवि-कॉलोजों में सामूहिक सूर्य नमस्कार
युवा दिवस पर 12 जनवरी को सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ ही स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम और मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रेडियो पर संदेश भी प्रसारित होगा। साथ ही सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम संपन्न होगा। सामूहिक सूर्य-नमस्कार समस्त शिक्षण संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया जायेगा। युवा दिवस पर पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए शाश्वत प्रेरणाश् विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। 

महेश्वर में डेस्टिनेशन कैबिनेट की बैठक 24 को 
मोहन सरकार में डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठकों का दौर वर्ष 2025 में भी जारी रहेगा। इस साल की पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक महेश्वर में 24 जनवरी को प्रस्तावित है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। देवी अहिल्या बाई होल्कर से जुड़े इस स्थल पर सरकार पूर्व में ही बैठक करने की घोषणा कर चुकी थी लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। माना जा रहा है कि यह कैबिनेट बैठक जन कल्याण के लिए समर्पित महिला शासिका देवी अहिल्या बाई को समर्पित होगी। महेश्वर उन्हीं के शासन काल से जुड़ा मुख्य स्थल रहा है। सरकार इसके पहले रानी दुर्गावती की राजधानी रही सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक कर चुकी है। अगले चार साल में करीब 40 डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक करने का प्लान है।

Similar News