लोकसभा चुनाव 2024: MP की 15 सीटों पर सिंगल नाम, इंदौर से अक्षय कांति, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, जानें आपके यहां कांग्रेस से कौन..?  

Congress Lok Sabha candidate List: मप्र कांग्रेस कमेटी ने MP की 15 लोकसभा सीटों पर सिंगल और तीन सीटों पर दो से तीन नामों की सूची दिल्ली भेजी है। युवा चेहरों को तरहीज दी गई है।

Updated On 2024-03-19 10:47:00 IST
Congress Lok Sabha candidate List

Congress Lok Sabha candidate List: कांग्रेस मध्य प्रदेश की शेष 18 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी और शाम को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद देर शाम सूची जारी की जा सकती है। 

मप्र कांग्रेस कमेटी ने लंबे विचार विमर्श के बाद 15 लोकसभा सीटों पर सिंगल नाम और तीन सीटों पर दो से तीन नामों की सूची दिल्ली भेजी है। सीनियर नेताओं की बजाय युवा चेहरों को ज्यादा तरहीज दी गई है। कुछ सीटों पर वर्तमान विधायकों तो कुछ में पूर्व विधायकों को मौका दिया गया है। 

MP की 18 सीटों पर कांग्रेस के संभावित दावेदार    

क्रमांक लोकसभा क्षेत्र संभावित दावेदार 
1 इंदौर     अक्षय कांति बम
2 भोपाल     अरुण श्रीवास्तव
3 जबलपुर     दिनेश यादव
4 खंडवा     अरुण यादव
5 राजगढ़     रामचंद्र दांगी
6 उज्जैन     महेश परमार
7 विदिशा     देवेंद्र पटेल
8 होशंगाबाद     संजय शर्मा
9 बालाघाट   हिना कांवरे
10 गुना     राव यादवेन्द्र सिंह यादव
11 दमोह     रंजीता गौरव पटेल
12 सागर   गुड्‌डू राजा बुन्देला 
13 शहडोल    फुंदेलाल सिंह मार्को
14 रीवा     नीलम अभय मिश्रा
15 झाबुआ   कांतिलाल भूरिया
16 ग्वालियर  रामसेवक गुर्जर, लाखन सिंह यादव, प्रवीण पाठक
17 मुरैना  पंकज उपाध्याय, नीटू सिकरवार
18 मंदसौर  नंदकिशोर पटेल, दिलीप सिंह गुर्जर


मंदसौर, ग्वालियर और मुरैना में सहमति नहीं 
कांग्रेस में मंदसौर, ग्वालियर मुरैना लोकसभा सीट के लिए सहमति नहीं बना पाई। मंदसौर में नंद किशोर पटेल के साथ दिलीप सिंह गुर्जर, ग्वालियर में लाखन सिंह यादव के साथ रामसेवक सिंह गुर्जर और प्रवीण पाठक का नाम शामिल है। जबकि, मुरैना में पंकज उपाध्याय और नीटू सिकरवार प्रबल दावेदार हैं। 

MP की इन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित

क्रमांक लाेकसभा सीट घोषित प्रत्याशी
1 भिंड  फूल सिंह बरैया 
2 टीकमगढ़  पंकज अहिरवार 
3 सतना  सिद्धार्थ कुशवाहा 
4 सीधी  कमलेश्ववर पटेल 
5 छिंदवाड़ा  नकुलनाथ 
6 मंडला  ओमकार सिंह मरकाम 
7 बैतूल  रामू टेकाम 
8 देवास  राजेेंद्र वर्मा 
9 धार  राधेश्याम मुवेल 
10 खरगोन  पोरलाल खरते 

 

Similar News