Latest MP News 06 November 2024 : भोपाल में मोनिका बेदी की वकील के घर ईडी का छापा, 46 वन अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। बुधवार, 6 नवंबर को CM मोहन यादव, शिवराज सिंह, दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता प्रचार करेंगे।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-11-07 08:30:00 IST
Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update
- भोपाल में मोनिका बेदी की वकील के घर ईडी की दबिश
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) ने दबिश दी है। ईडी के अधिकारी सुबह 6 बजे अभिनेत्री मोनिका बेदी का केस लड़ने वाली वकील शोभा चांडक और BCP जैन एंड CO चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म सहित 6 ठिकानों में छापेमारी शुरू की। अरेरा कॉलोनी स्थित निवास E2/266, रानी मेंशन में भी जांच पड़ताल की है। शोभा चांडक (68) को ब्रेन संबंधी परेशानी है। ईडी के अफसरों ने उनसे भी पूछताछ की है। बताया गया, चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद छापेमार हुई है। - वन कर्मियों का अलंकरण समारोह
मध्य प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 वन कर्मचारी-अधिकारी सम्मानित किए गए। बुधवार को यह अलंकरा समारोह वन भवन में हुआ। फॉरेस्ट विभाग ने इन्हें कर्मचारी 'कमेन्डेशन डिस्क' से नवाजा है। - सीएम मोहन यादव की चुनावी सभाएं
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के नेता बुधनी-विजयपुर में धुआंधार प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 2.15 बजे बुधनी के पिपलानी और शाम 4.30 बजे छिदगांव काछी में चुनावी सभा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विजयपुर में अलग अलग संगठनों से संवाद और चुनावी चर्चा करेंगे। - शिवराज सिंह बुधनी-विजयपुर में करेंगे प्रचार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 11.15 बजे विजयपुर में आमसभा, 12.45 बजे जनसंवाद, 3 बजे बुधनी के पिपलानी में आमसभा, 5 बजे छिदगांव काछी और 7 बजे रेहटी में चुनावी सभा करेंगे - नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे नुक्कड़ सभाएं
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सुबह 10.30 बजे मेहरवानी, दोपहर 2.30 बजे सिलपुरी, शाम 4.30 बजे जाखदा और शाम 6.30 बजे चितारा में नुक्कड़ सभा करेंगे। - कांग्रेस नेता भी भरेंगे हुंकार
कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधनी में 10 नुक्कड़ जनसभा करेंगे। इसके बाद वह यहां अलग-अलग इलाकों में नुक्कड़ सभाएं करेंगे। सचिन पायलट गुरुवार को बड़वाह में पूर्व सांसद ताराचंद पटेल की मूर्ति का अनवारण करेंगे। दोपहर 2:45 बजे विजयपुर की कराहल में चुनाव सभा करेंगे।
यह भी पढ़ें: भोपाल की 25 कॉलोनियों में बंद रहेगी बिजली, भारत भवन में चित्र प्रदर्शनी - CM मोहन यादव के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महर्षि श्रंग समाज उत्थान संस्था उज्जैन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे बुधनी रवाना होंगे। वहां पिपलानी और छिंदगांव में चुनावी सभा के बाद रात 8 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।