Latest MP News 2 November 2024: मोहन भागवत ने लक्ष्मीबाई की परिक्रमा कर जोड़े हाथ, इंदौर में पीट-पीटकर बेटे की हत्या 

मध्य प्रदेश में शनिवार (2 नवंबर ) को गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। CM मोहन यादव श्योपुर में गोपालकों के साथ गोवर्धन पूजा करेंगे। फिर चुनावी जनसभा में हुंकार भरेंगे।

Updated On 2024-11-02 15:11:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। रिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
 

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

मोहन भागवत ने लक्ष्मीबाई की परिक्रमा कर जोड़े हाथ
ग्वालियर के केदारपुर धाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग चल रहा है। शनिवार (2 नवंबर) को आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सहित संघ के अन्य पदाधिकारी रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचे। मोहन भागवत ने पुष्पांजलि अर्पित कर लक्ष्मीबाई को विनम्र श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आरएसएस प्रमुख ने समाधि की परिक्रमा कर हाथ जोड़कर प्रमाण किया।  

इंदौर में पीट-पीटकर बेटे की हत्या 
इंदौर में पिता ने मोगरी से पीट-पीटकर बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पहाड़ी टेकरी बिचोली मर्दाना में चेतन पिता श्याम लाल नौरंग की खून से लथपथ लाश 31 अक्टूबर को पुलिस को मिली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो पता चला कि चेतन की मौत सिर में आई गहरी चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण हुई है। पुलिस ने पिता श्यामलाल से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसने ही बेटे चेतन की हत्या की है।   

मध्यप्रदेश में गोवर्धन पर्व की धूम
मध्य प्रदेश में शनिवार (2 नवंबर ) को गोवर्धन पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से लेकर चुनावी क्षेत्र श्योपुर तक गायों की पूजा करेंगे। गाय के साथ वह गोवंशों की भी पूजा करेंगे। सुबह 9:30 बजे भोपाल के रविंद्र भवन में पर्व को लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जानें सीएम आज कहां, क्या करेंगे 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11:40 बजे श्योपुर के गोरस के लिए रवाना होंगे। 1 बजे गौ-पालकों के साथ गोवर्धन पूजा करेंगे। चुनावी जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत के पक्ष में वोट मांगेंगे। शाम 4 बजे ग्वालियर पहुंचकर भगतसिंग नगर में गोवर्धन पूजा करेंगे। 4:50 बजे लाल पिटारा गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा करेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। 

10 हाथियों की मौत पर मोहन सरकार सख्त
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत को लेकर मोहन सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24 घंटे में जांच रिपोर्ट  मांगी है। मौके पर की गई जांच के बाद दल मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन सौंपेगा। शनिवार को वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल, राज्य वन बल प्रमुख पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव बांधवगढ़ जाएंगे।

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया। हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान के मस्तक भगवान महाकाल को त्रिपुण्ड त्रिनेत्र भांग चन्दन और कमल के फूल की माला अर्पित कर राजा स्वरूप शृंगार किया गया।

Similar News