Ladli Behna Yojna की 13वीं किस्त जारी: MP की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में आई राशि, CM मोहन यादव ने किया कन्फर्म
Ladli Behna Scheme: Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार सुबह 7 जून को लाड़ली बहनों के खाते में योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर बताया, सभी बहनों के खाते में 1250-1250 रुपए जारी किए गए हैं।
Ladli Behna Scheme: मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में शुक्रवार सुबह 7 जून को 13वीं किस्त जारी कर दी गई। राशि जारी करने की सूचना मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर पोस्ट करके दी है। गत माह मोहन यादव सरकार ने 4 मई को लाड़ली बहनों की खाते में यह राशि भेजी थी।
आज का दिन लाड़ली बहनों के लिए बहुत खास है...
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) June 6, 2024
महिला सशक्तिकरण की पर्याय लाड़ली बहना योजना की 13वीं किश्त आज बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। मैं लाड़ली बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।#DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/y0TZ8GbIDt
लाड़ली बहना की सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम
लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद भी महिलाओं के खाते में राशि नहीं पहुंची तो सरकार की आधिकारिक वेवसाइड में जाकर पात्र महिलाओं की सूची में अपना नाम चेक कर सकती हैं। इसके लिए आपको को गुगल पर https://cmladlibahna.mp.gov.in/AntrimSoochi.aspx टाइप कर इंटर करना होगा। इसके बाद विभागीय पोर्टल के होमपेज पर पहुंच जाएंगे। यहां अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें। फिर जिला, तहसील, ब्लॉक और पंचायत सिलेक्ट करें। इसके बाद लाड़ली बहना योजना की लिस्ट स्क्रीन पर शो करेगी। इसमें आप का नाम नहीं है तो अधिकारियों से संपर्क करें।