Ladli Behna Yojana: 'लाड़ली बहनों' के खाते में कब आएगी 21वीं किस्त?; जानिए ताजा अपडेट

मध्यप्रदेश की 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 21वीं किस्त कब जाएगी? फरवरी में मिलने वाले 1250 रुपए किस तारीख को खाते में आएंगे? जानिए ताजा अपडेट...। 

Updated On 2025-02-09 16:02:00 IST
Ladli Behna Yojana: 'लाड़ली बहनों' के खाते में कब आएगी 21वीं किस्त?; जानिए ताजा अपडेट

Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 21वीं किस्त कब जारी होगी? फरवरी में मिलने वाले 1250 रुपए किस तारीख को बहनों के खाते में आएंगे? CM मोहन यादव किस जिले से 14वीं बार बहनों को सौगात देंगे? मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' एक्स पर योजना से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। यहां जानिए ताजा अपडेट...। 

CM मोहन यादव कल ट्रांसफर करेंगे 21वीं किस्त 
मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त को लेकर में सोशल मीडिया 'X'एक्स पर अहम जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव 10 फरवरी को देवास के सोनकच्छ में होने वाले कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को 21वीं किस्त की सौगात देंगे। महिलाओं के खातों में फरवरी की 1250 रुपए की राशि भेजी जाएगी। बता दें कि सरकार योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख या इससे पहले किस्त जारी करती है।

मोहन सरकार ने 14वीं बार दिया तोहफा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 10 जनवरी 2024 को सिंगल क्लिक से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025 में सीएम मोहन यादव ने 13वीं बार लाड़ली बहनों को यह तोहफा दिया। पिछले महीने की 12 तारीख को सीएम ने 1.27 करोड़ बहनों को सौगात दी थी। सीएम ने शाजापुर के कालापीपल से बहनों के खाते में 20वीं किस्त ट्रांसफर की थी।

जून 2023 को बहनों को मिली थी पहली किस्त 
शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की थी। 2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से जनवरी 2025 तक 20 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे। 

Similar News