जनकल्याण पर्व: CM मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 19 किश्त, 1.28 करोड़ महिलाओं में खुशी, ऐसे चेक करें राशि 

Ladli Behna Yojana 19th installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार (11 दिसंबर) को लाड़ली बहना योजना की 19 किश्त जारी की। भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में इस दौरान जनकल्याण अभियान का भी शुभारंभ किया।

Updated On 2024-12-11 14:02:00 IST
Ladli Behna Yojana 19th installments released

Ladli Behna Yojana 19th installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड मैदान) में जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ किया। सीएम ने इस दौरान सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1,572 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों को के खाते में भी 334.38 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

भोपाल के लाल परेड मैदान में इस दौरान सामूहिक गीता पाठ का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें भी शामिल हुईं। लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर माह 1250 रुपए सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाते हैं।  

खाते में राशि नहीं आई तो ऐस चेक करें स्टेटस 
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार दोपहर लाड़ली बहना योजना की 19वीं किश्त जारी कर दी है। यदि हितग्राही के खाते में राशि नहीं आई तो सीएम लाड़ली बहना योजना की आफिशयल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके होमपेज में आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करें। नया इंटरफेस खुलेगा, जिसमें आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज कर कैप्चा कोड सबमिट करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP को आएगा। जिसे दर्ज सर्च पर क्लिक करें। 

Similar News