MP में नेता बनने का नया ट्रेंड: पैसा खर्च कर बनाए जा रहे भाजपा सदस्य, अजय विश्नोई ने किया खुलासा
मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे भाजपा के सदस्यता अभियान पर जबलपुर के पाटन विधायक अजय विश्नोई ने साल उठाए हैं। कहा, कुछ लोग पैसे के दम पर सदस्य संख्या बढ़ाकर बड़ा नेता बनना चाहते हैं।
MP BJP membership Program: मध्य प्रदेश में बीजेपी के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। अब तक करीब डेढ़ करोड़ मेम्बर बनाए जाने का दवा किया जा रहा है, लेकिन पार्टी के सीनियर विधायक अजय विश्नोई ने एक ट्वीट कर मेम्बरशिप प्रोग्राम की पोल खोल दी। उन्होंने कहा-पैसे के दम पर सदस्य बनाए जा रहे हैं। इसमें एजेंसियां सक्रिया हैं। विश्नोई के इस खुलासे के बाद कांग्रेस हमलावर है।
जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने X पर पोस्ट कर बताया कि भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए। आज मुझे एक एजेंसी का फोन आया, जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था।
भाजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजिए
— Ajay Vishnoi (@AjayVishnoiBJP) October 15, 2024
आज मेरे फोन पर फोन नंबर +917880298199 से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था।
जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की…
अजय विश्नोई ने यह भी लिखा-
- भाजपा विधायक विश्नोई ने कहा, मैंने विज्ञापन छपवाकर नेता बनते तो बहुत लोगों को देखा है, लेकिन अब नया ट्रेंड शुरू हुआ है, जिसमें पैसे के दम पर सदस्य संख्या बढ़ाकर कुछ लोग बड़ा नेता बनने में लगे हैं।
- बीजेपी MLA विश्नोई ने सदस्यता अभियान की इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, यह मूल्यों की गिरावट है। हम जैसे पुराने कार्यकर्ता अफसोस जताने के अलावा कुछ कर भी नहीं कर सकते।
उमंग सिंघार ने उठाए सवाल
अजय विश्नोई के ट्वीट पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रतिक्रिया दी है। कहा-भाजपा की BJP की सदस्यता ठेके पर की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जी अब तो स्वीकार लें कि भाजपा कैसे जबरदस्ती सदस्यता अभियान चलाकर आंकड़े का जादू दिखाना चाहती है। विश्नोई जी की बात को थोड़ा गौर से सुनें।
लगातार सामने आ रहे फर्जीवाड़े
पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने सदस्यता अभियान पर सवाल उठाए हैं। कहा, लगातार फर्जीवाड़े की बातें सामने आ रही हैं। भाजपा के अनुभवी विधायक भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। कॉन्ट्रैक्ट देकर पार्टी के सदस्य बनाए जा रहे हैं। बीजेपी नेताओं को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।