MP News: भिंड में माफियाओं ने खनिज इंस्पेक्टर पर बोला हमला, 5 पर FIR

MP News: मध्यप्रदेश के चंबल में रेत माफिया का बोलबाला है। खनिज इंस्पेक्टर संजय धाकड़ पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया।

Updated On 2024-05-30 18:48:00 IST
MP News

MP News: मध्यप्रदेश के चंबल में रेत माफिया का बोलबाला है। रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि वह पुलिस पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला रहे है। ऐसा ही एक मामला भिंड जिला के नयागांव से आया है, जहां गुरूवार को खनिज इंस्पेक्टर संजय धाकड़ पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। पीड़ित खनिज इंस्पेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने धारा 553,332,186,294,34 के तहत हुआ मामला दर्ज किया है। 

इन लोगों के खिलाफ हुई FIR
बता दें, खनिज इंस्पेक्टर संजय धाकड़ ने गिट्टी से भरी गाड़ी को पकड़ा था। थाना आकर माफियाओं ने गाड़ी को छोडने की जिद करने लगे। बात इतनी आगें बढ़ गई की वे गाली- गलौज पर उतर आए, और हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने अंशू तोमर सहित चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। 

 वर्चस्व की लड़ाई
बता दें चंबल में घड़ियाल संरक्षण को लेकर रेत, गिट्टी पर प्रशासन की रोक लगा रखी है। यहां के कई घाटों को प्रशासन द्वारा बंद कर दिया है। बावजूद इसके कई घाट अभी भी अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। जिनमें कुछ कुख्यात अपराधी भी शामिल हैं। जिसके चलते यहां के किसान भी परेशान है।

Similar News