MP Honey Trap Case: हनी ट्रैप मामले में उलझे मंत्री के OSD रहे अधिकारी, 3 महिलाओं ने अश्लील वीडियो बनाकर मांगे तीन करोड़

MP Honey Trap Case: हनी ट्रैप का मामला मध्यप्रदेश में फिर उजागर हुआ है। प्रदेश कैबिनेट के एक मंत्री के ओएसडी रहे शख्स की ओर से इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

By :  Desk
Updated On 2024-06-08 15:49:00 IST
महिलाओं ने मांगे करोड़ों रुपए

MP Honey Trap Case: हनी ट्रैप का मामला मध्यप्रदेश में एक बार फिर उजागर हुआ है। प्रदेश कैबिनेट के एक मंत्री के ओएसडी रहे अधिकारी की ओर से मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शख्स के अनुसार 3 महिलाओं के द्वारा उन्हें ब्लैकमेल करते हुए 2 करोड़ रुपए की मांग की जा रही है।

अश्लील वीडियो बनाकर मांगी रकम
शख्स ने इस मामले में पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिलाओं द्वारा अश्लील वीडियो बना कर इसके बाद भारी रकम मांगी जा रही है। शख्स के अनुसार महिलाओं द्वार सुनियोजित ढंग से ऐसा कारनामा किया गया। जिससे शख्स कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी रहा।

पुलिस गिरफ्त में भोपाल की महिला
जानकारी के अनुसार, इस मामले में भोपाल की रहने वाली एक आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्त में भी लिया है। महिला द्वारा की गई पूछताछ में पुलिस को इससे पहले हनी ट्रैप के मामले में क्लू मिला है। आरोपी महिला के बयान के आधार पुलिस को यह पता चला है कि महिला का पति इंदौर नगर निगम में इंजीनियर रहे हरभजन का अच्छा दोस्त पहले था।

पीडित को झूठे दुष्कर्म मामले में फसाने की धमकी दी
जानकारी के अनुसार भोपाल में हनी ट्रैप का नया मामला सामने आया है। कथित तौर पर यह बात सामने आ रही है कि मंत्री तुलसीराम सिलावट के पूर्व ओएसडी डॉक्टर जीवन रजक को एक महिला ने धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए की मांग करते हुए दुष्कर्म मामले में फसाने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी महिला ने रुपांतरित वीडियो बनाकर वायरल करने की बात भी उनसे कही।

मामला हबीबगंज थाने में दर्ज कराया
डॉक्टर जीवन रजक फिलहाल मंत्रालय में  पीएचई विभाग में अवर सचिव पद पर हैं। बताया जा रहा है महिला ने उनसे अब तक लाखों रुपए पहले भी ऐंठ चुकी है। पीड़ित पूर्व ओएसडी ने मामला हबीबगंज थाने में दर्ज कराया। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हबीबगंज एसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि महिला ने पहले भी रीवा में यौन शौषण सहित करीब 32 केस दर्ज कराएं हैं। सभी केस को कोर्ट ने संदिग्ध मानते हुए खात्मा किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार महिला रीवा की रहने वाली है और वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बता रही है।

17 सितंबर 2019 को हनी ट्रैप का मामला सामने आया था
बता दें कि मध्य प्रदेश में इससे पहले भी 17 सितंबर 2019 को हनी ट्रैप का मामला सामने आया था। इंदौर में नगर निगम में पदस्थ तत्कालीन इंजीनियर हरभजन सिंह ने बतौर पीड़ित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक मामले में खुलासे किए जिसमें कई बड़े बड़े नाम भी सामने आए। हरभजन सिंह ने भी इस मामले में उनके साथ ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। 

 

 

Similar News