MP Weather Update Today: मध्यप्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ी, 20 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, जानें आज का मौसम

MP Weather Report Today: मध्यप्रदेश में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में तापमान 20 डिग्री से नीचे, इंदौर-भोपाल में ठंडी हवाएं, जबलपुर और सिवनी में बारिश के आसार। जानें ताजा अपडेट।

Updated On 2025-10-22 08:44:00 IST

MP Weather Update: मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और ठंड का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी दी गई है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। इस सिस्टम के चलते छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बैतूल और नर्मदापुरम में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में गरज के साथ बादल छाने की संभावना जताई गई है।

रात के तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में रात के समय तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

  1. इंदौर: 16.5°C
  2. भोपाल: 17.2°C
  3. उज्जैन: 17.5°C
  4. ग्वालियर: 18.2°C
  5. जबलपुर: 18.5°C

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में रातें और ठंडी होंगी तथा सुबह और देर रात के समय ठंडक में इज़ाफा होगा।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंडक का असर

पचमढ़ी, बैतूल और टीकमगढ़ जैसे इलाकों में पहाड़ी ठंडक का असर बढ़ने लगा है। वहीं नरसिंहपुर, खंडवा, खजुराहो, सतना और उमरिया में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। गुना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर और मंडला में भी तापमान में गिरावट जारी है।

दिन के तापमान में भी गिरावट

राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान भी कम हुआ है।

  • पचमढ़ी: 26.4°C
  • खजुराहो: 34.0°C
  • नरसिंहगढ़: 33.5°C
  • बड़वानी: 33.2°C
  • सतना: 33.0°C

आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं उत्तरी और मध्य जिलों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। इस वजह से लोगों को सुबह-शाम ठंडी हवाओं का एहसास होगा और सर्दी की शुरुआत जल्द देखने को मिल सकती है।

Tags:    

Similar News