MP News Live Today 27 June 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें
MP News Live: मध्य प्रदेश की शुक्रवार (27 जून) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, ट्रांसफर, अपराध, मौसम, और अन्य खबरों पर नजर।
MP News Live Today 27 June 2025
MP News Live Today 27 June 2025: मध्य प्रदेश में शुक्रवार (27 जून) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 27 June 2025 ताज़ा अपडेट्स
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम, वैज्ञानिकों ने बताया
खंडवा (मध्य प्रदेश)। मौसम एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता का कहना है, "मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश हुई है, कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई तो कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस बार मानसून में छिटपुट या छिटपुट बारिश का पैटर्न है।
मध्य प्रदेश के रतलाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने RISE MP 2025 (क्षेत्रीय उद्योग, कौशल और रोजगार सम्मेलन) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने निवेश परियोजनाओं का ऐलान करते हुए युवा उद्यमियों से संवाद किया।
CM मोहन यादव के काफिले की गाड़ियों में डाला पानी मिला डीजल
मध्य प्रदेश के CM डॉ मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (राइज) में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले की 19 गाड़ियां अचानक से बंद हो गईं। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गाड़ियों में आई कमी के चलते सब हैरान हो गए। गाड़ियों को चेक किया गया तो पता चला कि पानी मिला डीजल भर दिया है। प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पंप को सील कर दिया है।
भोपाल के इन इलाकों में आज बिजली कटौती
भोपाल के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली गुल रहेगी। सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक वंदना होम्स, अंशुल विहार, इनायतपुर और आसपास के इलाके, 11 से दोपहर 2 बजे तक रापड़िया, मक्सी, बागली, कस्तूरी विहार, बर्रई, विराशा कॉलोनी, मेकर रिगारिया कॉलोनी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दुर्गा नगर, शंकर नगर, जनकपुरी, राज सम्राट कॉलोनी, सागर लेक व्यू, नारायण गुरु हाउसिंग सोसायटी, पलासी और आसपास बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बीजेपी युवा मोर्चा का युवा संसद
भोपाल में शुक्रवार को बीजेपी युवा मोर्चा का मॉक पार्लियामेंट आयोजित करेगी। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम के सभागार में सुबह 11 बजे इसकी शुरुआत होगी। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ कई नेता शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव आज कब, कहां जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को 11 बजे युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होंगे। नगर निगम सभागार भोपाल में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सीएम दोपहर 1 बजे भोपाल से रतलाम के लिए रवाना होंगे। जहां वे रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। कई स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। वहीं रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री भोपाल वापस लौटेंगे।
श्रावण माह में निकलेंगी महाकाल की 6 सवारियां
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने श्रावण माह की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण माह 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। कुल 6 सवारियां निकलेंगी, जिनमें पहली सवारी 14 जुलाई को निकलेगी। इस वर्ष सवारियों को विशेष बनाने के लिए प्रत्येक सवारी की अलग-अलग थीम रखी जाएगी। मंदिर प्रशासन ने सवारी मार्ग पर स्थित जर्जर मकानों और छज्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं।
एमपी का मौसम
मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से भोपाल में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने झाबुआ-आलीराजपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, सिवनी, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।