Tiger Reserve Entry Fee: नेशनल पार्क में घूमना हुआ महंगा, MP सरकार ने 10% बढ़ाई एंट्री शुल्क; जानें डिटेल्स

national park ticket : मध्य प्रदेश के सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में 1 अक्टूबर 2025 से प्रवेश टिकट 10% महंगा होगा। विदेशी पर्यटकों को दो गुना शुल्क देना होगा।

By :  Desk
Updated On 2025-07-03 12:51:00 IST

नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में प्रवेश टिकट10% महंगी, विदेशी पर्यटकों को देनी होगी शुल्क। 

National Park Ticket Fee : मध्य प्रदेश में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2025 से नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व की एंट्री शुल्क 10% तक महंगी हो जाएंगी। मध्य प्रदेश सरकार हर 3 साल में यह शुल्क बढ़ाती है। भारतीय और विदेशी दोनों तरह के पर्यटकों को टिकट शुल्क में बढ़ोतरी के अनुरूप अधिक रकम चुकानी पड़ेगी। जबकि, विदेशी सैलानियों को पहले की तरह दोगुनी फीस देनी होगी।

टिकट शुल्क में क्या होगा बदलाव?
मध्य प्रदेश में अभी सोमवार से शुक्रवार तक 6 लोगों के समूह की प्रवेश शुल्क ₹2400 है। जबकि वीकेंड पर (शनिवार-रविवार को) यह शुल्क बढ़ाकर ₹3000 रुपए कर दी जाती है। 1 अक्टूबर 2025 से 2400 की जगह ₹2640 और 3000 की जगह 3300 रुपए लिए जाएंगे। यह शुल्क सिर्फ प्रवेश टिकट की है। जिप्सी शुल्क ₹2000 से ₹3500 तक अलग से देनी होगी। जो पार्क के अनुसार अलग-अलग है।

विदेशी पर्यटकों को फीस दोगुनी
मध्य प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार, विदेशी पर्यटकों को भारतीय पर्यटकों की तुलना में दो गुना शुल्क देना होता है। इसका उद्देश्य स्थानीय संसाधनों का संतुलित उपयोग और राजस्व बढ़ाना है।

पर्यटन सीजन और मानसून ब्रेक
मध्य प्रदेश के सभी संरक्षित वन क्षेत्र हर साल 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बंद रहते हैं। मानसून अवधि में वन्यजीवों के प्रजनन (ब्रीडिंग) सीजन की होती है। साथ ही भारी बारिश और जलभराव के कारण जंगल के रास्ते असुरक्षित होते। लिहाजा, 1 अक्टूबर के बाद पार्कों में पर्यटन गतिविधियाँ शुरू होती हैं। बढ़ी हुई फीस 1 अक्टूबर से ही लागू होगी।

बांधवगढ़ में विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व विदेशी पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है। पिछले पांच वर्षों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार इज़ाफा हुआ है। पिछले 5 वर्षों में यहां 8.24 लाख पर्यटक आए। इनमें से 85,742 विदेशी पर्यटक हैं।

वर्ष 

विदेशी पर्यटक

2020-21 

109 (कोविड काल)

2021-22 

5,945

2022-23 

21,266

2023-24 

25,894

2024-25 (मई तक) 

32,528

मध्य प्रदेश में 11 राष्ट्रीय उद्यान
मध्य प्रदेश में 11 राष्ट्रीय उद्यान और 10 टाइगर रिजर्व हैं। राष्ट्रीय उद्यान में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, संजय-दुबरी, माधव, वन विहार, जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान, कूनो, रालामंडल (नया शामिल) है।

मध्य प्रदेश में टाइगर रिजर्व जिलेवार सूची

  • कान्हा मंडला-बालाघाट
  • पेंच सिवनी
  • बांधवगढ़ उमरिया
  • सतपुड़ा नर्मदापुरम
  • पन्ना पन्ना
  • संजय दुबरी सीधी
  • वीरांगना दुर्गावती दमोह-सागर
  • रातापानी रायसेन-सीहोर
  • माधव शिवपुरी-ग्वालियर

टाइगर रिजर्व से 61.22 करोड़ की आय

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व से पिछले 5 वर्षों में करीब ₹61.22 करोड़ की आय हुई है। सर्वाधिक 16 करोड़ रुपए की आय इस साल (2024-25 मई तक) तक हुई है। जबकि, 2020-21 में कोविड के चलते महज ₹4.65 करोड़ की इनकम हुई थी। 

टाइगर रिजर्व से आय, साल दर साल आंकड़े 

2020-21

₹4.65 करोड़

2021-22

₹11.88 करोड़

2022-23

₹13.90 करोड़

2023-24

₹14.10 करोड़

2024-25 (मई तक)

 ₹16.67 करोड़







Tags:    

Similar News