MP में कड़ाके की ठंड जारी: 7 जिलों में शीतलहर अलर्ट, पचमढ़ी का तापमान 5.8° तक लुढ़का

हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश पर साफ दिखने लगा है। पिछले 15 दिनों से प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में भोपाल, इंदौर सहित 7 जिलों में शीतलहर चली, जबकि कई शहरों में रात का तापमान तेजी से गिरा।

Updated On 2025-11-22 08:50:00 IST

mp में ठंड का कहर 

हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश पर साफ दिखने लगा है। पिछले 15 दिनों से प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में भोपाल, इंदौर सहित 7 जिलों में शीतलहर चली, जबकि कई शहरों में रात का तापमान तेजी से गिरा।

रीवा में ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि रायसेन में भी 3 दिन पहले एक युवक ने दम तोड़ दिया था। हालांकि प्रशासन ने मौतों की पुष्टि ठंड से होने के रूप में नहीं की है, लेकिन परिजनों का दावा है कि मौतें कड़ाके की ठंड की वजह से हुई हैं।

पचमढ़ी में पहली बार पारा 5.8 डिग्री

प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुक्रवार-शनिवार की रात तापमान 5.8°C दर्ज किया गया। नर्मदापुरम में घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी 500–1000 मीटर रही। भोपाल और इंदौर में भी रात का तापमान लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

जिलेवार रात के तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की रात ये तापमान दर्ज किए गए:

  1. भोपाल – 9.6°
  2. इंदौर – 8.4°
  3. ग्वालियर – 12.8°
  4. उज्जैन – 11.5°
  5. जबलपुर – 11.1°
  6. नौगांव (छतरपुर) – 8.5°
  7. खरगोन – 8.8°
  8. नरसिंहपुर – 9°
  9. खंडवा – 9.4°

अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 3–5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

दिन में भी ठिठुरन कई शहरों में धुंध और तेज हवा

दिन के समय भी हालात ज्यादा बेहतर नहीं रहे। भोपाल में दिनभर सर्द हवाएं चलीं और धुंध का असर दिखा। नर्मदापुरम और जबलपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

Tags:    

Similar News