MP के 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट: अब सुबह 10 बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल, देवास कलेक्टर ने जारी किया आदेश
मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Weather Update
मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। देवास सहित भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर में भी सर्द हवाओं का असर दिखने लगा है। बुधवार को भोपाल, इंदौर समेत कुल 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विशेषज्ञ पी.के. शाह ने बताया कि इस बार हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक हफ्ता पहले ही सक्रिय हो गया, जिससे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। उत्तर की ठंडी हवाएं अब मध्य प्रदेश में भी पहुंच गई हैं, जिसके कारण ठंड तेजी से बढ़ रही है।
पिछले 3-4 दिनों में सर्दी का असर पश्चिमी एमपी के साथ अब पूर्वी जिलों जैसे जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर तक फैल गया है। सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश में कई जगहों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।
तापमान रिकॉर्ड
- भोपाल – 8.3°C
- इंदौर – 8.4°C
- ग्वालियर – 11°C
- उज्जैन – 11.5°C
- जबलपुर – 9.7°C (सीजन की सबसे ठंडी रात)
- राजगढ़ – 8°C (प्रदेश का सबसे ठंडा शहर)
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है।