सीएम मोहन और बाबा रामदेव का शीर्षासन: योगपीठ हरिद्वार में रामदेव के साथ किया योग अभ्यास

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों हरिद्वार दौरे पर हैं। इस दौरान वे पतंजलि योगपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव के साथ योग अभ्यास किया।

Updated On 2026-02-05 13:06:00 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों हरिद्वार दौरे पर हैं। इस दौरान वे पतंजलि योगपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने योगगुरु बाबा रामदेव के साथ योग अभ्यास किया। योगपीठ परिसर में हुए इस योग सत्र में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योगासन किए और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके बाद वे कन्या गुरुकुल पहुंचे, जहां बाबा रामदेव के साथ हवन में भी शामिल हुए।

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बाबा रामदेव के साथ किए गए शीर्षासन की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों को एक साथ शीर्षासन करते देख लोग हैरान भी हैं और प्रेरित भी। मुख्यमंत्री का यह रूप पहली बार आम लोगों ने देखा, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि डॉ. मोहन यादव योगाभ्यास के नियमित साधक हैं। विशेषज्ञों की मानें तो शीर्षासन जैसा कठिन आसन नियमित अभ्यास के बिना संभव नहीं है।

हरिद्वार में मुख्यमंत्री ने न केवल योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई, बल्कि सम्मान और सादगी का भी उदाहरण पेश किया। कन्या गुरुकुल में यज्ञ वेदी पर बैठने से पहले उनके लिए बिछाया गया आसन उन्होंने आदरपूर्वक बाबा रामदेव को दे दिया और स्वयं बिना आसन के बैठ गए। इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय योग संस्कृति के प्रसार के लिए ‘भागीरथ’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को जन-जन तक पहुंचाकर भारत की प्राचीन परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई है। हरिद्वार में मुख्यमंत्री का यह दौरा योग, संस्कार और सादगी का सशक्त संदेश देकर गया।

Tags:    

Similar News