Bhopal love jihad: कासिम ने राहुल बनकर बढ़ाई थी नजदीकी, मॉडल खुशबू मर्डर मिट्री में आया नया मोड़
स्थानीय मॉडल खुशबू अहिरवार की रहस्यमय मौत के मामले में पुलिस की जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने खुशबू के बॉयफ्रेंड कासिम अहमद को गिरफ्तार किया है।
(एपी सिंह ) भोपाल। स्थानीय मॉडल खुशबू अहिरवार की रहस्यमय मौत के मामले में पुलिस की जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने खुशबू के बॉयफ्रेंड कासिम अहमद को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी मौत के मामले में नहीं, बल्कि खुशबू के साथ मारपीट और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डालने के आरोप में की गई है। लव जिहाद की इस एक और घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस जांच के अनुसार कासिम ने खुशबू से दोस्ती करते समय अपना नाम राहुल बताया था।
जब खुशबू को उसकी असलियत पता चली कि वह मुस्लिम है, तो उसने उससे रिश्ता तोड़ने की कोशिश की। लेकिन तब तक वह राहुल के चंगुल में बुरी तरह फंस चुकी थी। कासिम ने उस पर तरह-तरह से दबाव डालने शुरू कर दिए थे। आरोप है कि वह खुशबू से अक्सर मारपीट करता था, गालियां देता था और धर्म बदलकर शादी करने की ज़िद करता था। खुशबू की बहन ताराबाई ने बताया कासिम खुशबू पर लगातार धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था।
कासिम ने उसका आधार कार्ड तक बदलवा दिया था। उसमें आधार कार्ड में जबर्दस्ती खुशबू की बुर्का पहने तस्वीर लगवाई थी। वह लगातार खुशबू पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था। खुशबू साल 2022 में पढ़ाई के लिए भोपाल आई थी और भानपुर मल्टी में किराए के कमरे में रहती थी। वह कॉलेज के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती थी। उसके जीवन में कासिम के आने के पहले तक सब कुछ सामान्य था।
कुशबू के परिजनों ने बताया 8 नवंबर की रात 11 बजे खुशबू ने फोन पर बताया कि कासिम उसे जबरदस्ती उज्जैन ले जा रहा है, जबकि वह नहीं जाना चाहती। इसके बाद फोन कट गया। अगले दिन रात 10 बजे परिवार को सूचना मिली कि लौटते समय बस में खुशबू की मौत हो गई है। कासिम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों और सबूतों के आधार पर विभिन्न धाराओं में उसके तहत मामला दर्ज कर लिया है।