Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून सक्रिय, IMD ने 8 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में हफ्तेभर की देरी से मानसून सक्रिय हुआ। राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई जिले में तेज हवा चली। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।

Updated On 2024-06-30 18:48:00 IST
भोपाल सहित जिलों में बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में हफ्तेभर की देरी से मानसून सक्रिय हुआ। राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई जिले में तेज हवा चली। दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने आठ जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

लेट आया मानसून 
इस साल 1 जून से 28 जून तक समूचे राज्य में मानसून कमजोर रहा। राज्य में सामान्य वर्षा 170.3 मिमी के मुकाबले मात्र 53.2 मिमी हुई। जो सामान्य से 69 प्रतिशत कम है। राजधानी रांची में सामान्यत: 179.7 मिमी वर्षा होती है, लेकिन कमजोर मानसून के कारण मात्र 77.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जो सामान्य से 57 प्रतिशत कम कम है। लगातार बढ़ रहे बादलों के दबाव से संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है। 

भारी वर्षा का अलर्ट 
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी,  बोकारो के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, लातेहार, लोहरदगा,गढ़वा, चतरा, कोडरमा में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही वज्रपात की संभावना है। IMD ने लोगो को बाहर न निकलने की अपील की है। जबकि एक जुलाई को देवघर, पाकुड़, दुमका, गोड्डा,  जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज में तेज वर्षा होने के संकेत हैं।

Similar News