Jharkhand Weather: झारखंड में IMD ने किया लू का यलो अलर्ट जारी, इस दिन से बदलेगा मौसम

Jharkhand Weather: समूचा झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 12 जून तक गर्मी और लू का पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है।

Updated On 2024-06-09 18:04:00 IST

Jharkhand Weather: समूचा झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। डाल्टनगंज में शनिवार को तापमान 44.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 12 जून तक गर्मी और लू का पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। 13 जून से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 

मानसून  20 जून तक
बता दें, राज्य में मानसून का प्रवेश संथाल परगना के रास्ते होने की संभावना है। संथाल परगना में प्रवेश के एक सप्ताह बाद ही पूरे राज्य में इसका विस्तार होगा। लेकिन मानसून के आने में अभी देरी है। प्रदेश में मानसून 18 से 20 जून के बीच आने की संभावना है।

वज्रपात के आसार 
मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को उत्तर पूर्वी क्षेत्र देवघर, धनबाद, साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह में गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। रांची और आसपास के जिलों में 13 और 14 जून को बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

हीटवेब  का अलर्ट 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून और 11 जून को  कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा के साथ-साथ रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां के साथ-साथ देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में हीटवेब की स्थिति रहेगी।

Similar News