jharkhand weather : झारखंड में भीषण गर्मी से लोग परेशान, अभी नहीं है राहत के आसार; जानें अपने जिले के मौसम का हाल

jharkhand weather: झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड रही है। जिससे लोग परेशान हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार कर गया है।

Updated On 2024-05-31 19:12:00 IST
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।

jharkhand weather: झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड रही है। जिससे लोग परेशान हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार कर गया है। झारखंड के पलामू और गढ़वा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंच गया। भीषण गर्मी ने एक दिन में 23 लोगों की जान ले ली है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी से बचने के लिए कम से कम घरों से निकलने की सलाह दी गई है। 

येलो अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार,1 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में गरज लपक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ हिस्सों पर वज्रपात हो सकता है।
मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू जिला को येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वा और पलामू में भीषण उष्ण लहर चलने की संभावना है, वहीं, रांची, चतरा, गुमला, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और जमशेदपुर में लू चल रही है। 

जानें जिलों का तापमान 
मौसम विभाग के मुताबिक, पलामू जिले के डालटेनगंज में  47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। फिलहाल अभी गर्मी से राहत नहीं मिल मिलने वाली है।  

Similar News