Jharkhand Weather Update: झारखंड में IMD ने जारी किया हीटवेव का यलो अलर्ट, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मंगलवार से एक बार फिर तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Updated On 2024-06-03 21:59:00 IST
यूपी का मौसम अपडेट।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मंगलवार से एक बार फिर तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम केंद्र के मुताबिक, 4 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में लू चलने की संभावना है। वहीं 5 और 6 जून को गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, रांची, चतरा, लातेहार,रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में गर्म हवा चलने के आसार है। वहीं, पलामू के पांकी के सोरठ जिले में कुएं में डूबने से 40 बंदरों की जान चली गई। सभी प्यास बुझाने के लिए कुएं में पानी पीने के लिए कूदे थे।

4 जून से तापमान बढ़ेगा
बता दें, रांची में  4 जून से तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और पांच-छह जून को 41 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। दूसरी ओर, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। सिमडेगा, बोकारो और गिरिडीह समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। 

यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची सहित सभी जिलों का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री से ज्यादा बढ़ सकता है। 5 और 6 जून को रांची में लू चलने की संभावना है। वहीं पलामू प्रमंडल के जिलों का तापमान 45 डिग्री से अधिक होने का अनुमान है। मौसम केंद्र ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। 

जानें बीते 24 घंटे का मौसम का हाल 
बीते 24 घंटे में डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा। रांची के तापमान में शनिवार की तुलना में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रांची का तापमान रविवार को 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र ने पलामू प्रमंडल को छोड़ कई जगहों पर बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

Similar News