झारखंड में सनसनी: तलाकशुदा महिला का बॉयफ्रेंड को आखिरी कॉल, 'अब जीने का मन नहीं…' फंदे पर लटकी मिली लाश !

झुमरी तिलैया में तलाकशुदा महिला का शव उसके लिव-इन पार्टनर के घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। पुलिस जांच में जुटी।

Updated On 2025-06-09 19:34:00 IST

Jhumri Telaiya woman suicide: झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली तलाकशुदा महिला आयुषी चावला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव झुमरी तिलैया के चित्रगुप्त नगर इलाके में उसके लिव-इन पार्टनर हर्ष सोनकर के घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह घटना सोमवार सुबह सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

बॉयफ्रेंड हर्ष सोनकर ने क्या बताया? 

पुलिस को दिए बयान में हर्ष सोनकर ने बताया कि वह उस रात आयुषी के साथ था और सुबह छह बजे अपनी फल की दुकान पर चला गया था। कुछ देर बाद आयुषी ने उसे कॉल करके कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। जब वह भागकर घर पहुंचा तो आयुषी को पंखे से लटका पाया। उसने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आयुषी की मां ने हर्स पर हत्या का लगाया आरोप

आयुषी की मां ने हर्ष सोनकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

2018 में हुई थी शादी

मूल रूप से परसाबाद (जयनगर थाना, कोडरमा) की रहने वाली आयुषी की शादी 2018 में झुमरी तिलैया निवासी एक युवक से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता पांच साल बाद तलाक में बदल गया। तलाक के बाद वह दो साल से हर्ष सोनकर के साथ लिव-इन में रह रही थी।

बताया गया है कि आयुषी झुमरी तिलैया के अड्डी बांग्ला रोड स्थित वृद्धाश्रम में कोऑर्डिनेटर के रूप में काम करती थी और एक किराए के मकान में भी रहती थी।

आयुषी का छह वर्षीय बेटा फिलहाल अपने ननिहाल में रह रहा है। परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले उन्होंने आयुषी से दूसरी शादी की बात की थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उसके लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी गई थी।

अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आयुषी ने वाकई आत्महत्या की या फिर उसे किसी साजिश के तहत मार दिया गया? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News