Sonipat Flyover: सोनीपत में आज शाम बंद हो जाएगा ये फ्लाइओवर, NHAI करेगा मरम्मत का काम, पढ़ें एडवाइजरी

Sonipat Bahalgarh Flyover: सोनीपत के बहालगढ़ फ्लाईओवर को शनिवार शाम बंद कर दिया जाएगा। इसे लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Updated On 2025-10-25 15:52:00 IST

सोनीपत का बहालगढ़ फ्लाईओवर आज शाम रहेगा बंद। (प्रतीकात्मक तस्वीर) 

Sonipat Bahalgarh Flyover: वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH44) पर सोनीपत का बहालगढ़ फ्लाईओवर शनिवार, 25 अक्टूबर की शाम 7 बजे से बंद हो जाएगा। यह 26 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 10 नवंबर तक अलग-अलग फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम किया जाएगा। मरम्मत के काम के कारण मुख्य कैरिजवे बंद रहेगा और यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ये फ्लाईओवर किए जाएंगे बंद

सोनीपत पुलिस का कहना है कि NHAI अधिकारियों के मुताबिक हाईवे पर सुगम यातायात और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मरम्मत का काम जरूरी है। अधिकारियों ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। NHAI द्वारा जारी मरम्मत कार्य के तहत बहालगढ़ फ्लाईओवर (दिल्ली की तरफ जाने वाला रोड) शनिवार शाम से अगली सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा।

इसके साथ ही मुरथल फ्लाईओवर (दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाली सड़क) 27 और 28 अक्टूबर को बंद रहेगा। इसके बाद अगले महीने यानी 5-6 नवंबर को पानीपत से दिल्ली की तरफ मुरथल फ्लाई ओवर की मरम्मत की जाएगी। इसी तरह गन्नौर फ्लाईओवर पर भी 7-8 नवंबर की रात मरम्मत का काम होगा।

जिसके कारण दिल्ली-पानीपत साइड का फ्लाईओवर शाम 7 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद 9 नवंबर को शाम 7 बजे से लेकर 10 नवंबर सुबह 8 बजे तक गन्नौर फ्लाईओवर पर काम होगा, जिसकी वजह से पानीपत से दिल्ली जाने वाली लेन पूरी रात बंद रहेगी।

पुलिस ने दी सलाह

पुलिस ने यात्रियों से नियमों का पालन करने की सलाह दी है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा है कि ट्रैफिक पुलिस की टीमें डायवर्जन पॉइंट्स पर तैनात रहेंगी, ताकि यातायात सुगम तरीके से चलाया जा सके। अधिकारियों ने यात्रियों को निर्धारित तारीखों पर सर्विस रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News