सांसद सुभाष बराला का कांग्रेस पर तंज: बोले- विपक्ष के आरोप हताशा को दर्शाने वाले, सीएम सैनी को जींद का न्यौता

Subhash Barala Taunt On Congress: सोनीपत में एक बैठक के दौरान सुभाष बराला ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बयान उनकी हताशा और निराशा को दिखाते हैं।

Updated On 2025-04-11 17:03:00 IST
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

Subhash Barala Taunt On Congress: सोनीपत में आज छोटूराम धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला शामिल हुए। बराला ने बैठक के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भविष्य में क्या करेगी, यह खुद उसे भी नहीं पता। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब तक नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है, तो पार्टी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कैसे करेगी, यह समझ से परे है।  

भाजपा को जनता का समर्थन- सुभाष बराला

सांसद सुभाष बराला ने बैठक में प्रदेश में बढ़ रही महंगाई और अपराध को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों के लिए कहा कि ये सभी आरोप विपक्ष की हताशा और निराशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र और हरियाणा दोनों जगह से जनता का समर्थन मिलता है। इसके अलावा आने वाले चुनावों में भी बीजेपी जनता के समक्ष अपनी बात रखेगी, लेकिन अंतिम फैसला जनता होगा।

मीडिया ने जब सुभाष बराला से जब डेरा सच्चा सौदा राम रहीम को पैरोल मिलने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार हो रही है और इसमें अधिकारी अपना काम कर रहे हैं।

Also Read: भूपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला पर भड़के सीएम नायब सैनी, बोले- अपने गिरेबान में झांकिये

कांग्रेस सासंद को दी नसीहत

हिसार एयरपोर्ट से पहली उड़ान को लेकर कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के बयान पर सुभाष बराला ने कहा कि उन्हें पहली फ्लाइट से अयोध्या जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पहल हिसार लोकसभा क्षेत्र और वहां की जनता के लिए बेहद सकारात्मक है। इसके अलावा सुभाष बराला ने 20 अप्रैल को जींद के उचाना में भगत धन्ना जाट जयंती कार्यक्रम में दहिया समेत खाप प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण दिया है। इस कार्यक्रम में सीएम सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  

Also Read: जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को दी 21 दिन की फरलो

Similar News