IPS Puran Kumar: हरियाणा के IPS पूरन कुमार पर चल रही थी भ्रष्टाचार की जांच, चंडीगढ़ पुलिस ने मांगी फाइल

IPS Puran Kumar Case: IPS पूरन कुमार आत्महत्या मामले में भ्रष्टाचार का एंगल सामने आया है। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने केस की जांच फाइल मांगी है।

Updated On 2025-10-16 17:45:00 IST

 IPS पूरन कुमार आत्महत्या मामले में खुलासा।

IPS Puran Kumar Case: हरियाणा के IPS पूरन कुमार आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि IPS पूरन कुमार के रहते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी जांच चल रही थी। बताया जा रहा है कि यह जांच विजिलेंस विभाग द्वारा की जा रही थी।

पूरन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का आरोप था। उन पर आरोप था कि उन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। अब इस मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा पुलिस से भ्रष्टाचार से जुड़े सभी केसों की जांच फाइल देने की मांग उठाई है।

50 करोड़ की डील का आरोप

बता दें कि रोहतक के ASI संदीप लाठर ने भी IPS वाई पूरन कुमार पर वीडियोऔर सुसाइड नोट के माध्यम से भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया था। लाठर ने पूरन कुमार के खिलाफ गैंगस्टर के साथ 50 करोड़ की डील करने का आरोप लगाया था। IPS पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद ASI संदीप कुमार ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। संदीप ने आत्महत्या से पहले एक 6 मिनट का वीडियो और 3 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें संदीप ने पूरन कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

पूरन कुमार की पत्नी समेत इन पर हुई FIR

परिजन ने ASI संदीप लाठर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में IPS पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत कुमार, पूरन कुमार के विधायक साले अमित रतन, जेल में बंद गनमैन सुशील कुमार समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। IPS अधिकारी पूरन कुमार कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सरकारी आवास में मृत पाए गए थे। उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शुरुआती मामला सुसइड तक सीमित था,लेकिन अब इस मामले राजनीतिक रूप ले लिया है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News