CM Saini: पंचकूला में सीएम नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी के किए दर्शन, बाढ़ प्रभावितों के लिए दी राहत सामग्री
CM Nayab Singh Saini: सीएम नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में माता मनसा देवी के दर्शन करके देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री पहुंचाई।
सीएम नायब सिंह सैनी ने बाढ़ प्रभावितों के लिए दी राहत सामग्री।
CM Nayab Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रविवार 7 सितंबर को पंचकूला पहुंचे हैं। पंचकूला में सीएम सैनी ने माता मनसा देवी मंदिर जाकर पूजा की है। माता मनसा देवी से उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए राहत सामग्री मांगी भेजी है। सीएम सैनी ने राहत सामग्री के करीब 25 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस मौके पर कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी।
पूजा-अर्चना के बाद सीएम सैनी पंचकूला में ही भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल पहुंचे। यहां पर उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए राहत सामग्री के 15 ट्रकों को पंजाब और 10 ट्रकों को हिमाचल प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ट्रकों में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए जरूरी सामग्री पहुंचाई गई है।
ये नेता रहे मौजूद
सीएम सैनी के साथ इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और हिमाचल BJP के अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए सरकार की प्रशंसा की है। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार लोगों की मदद के लिए खड़ी रहेगी।
सीएम सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम सैनी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि संकट से जूझ रहे सभी जरूरतमंदों की मदद जरूर करें। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री भेजने से लोगों की परेशानियां कम होंगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार हर संभव मदद करेगी। सीएम सैनी ने सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी को राहत सामग्री समय पर पहुंचाना जरूरी है। इसके अलावा दूसरे नेताओं ने कहा कि संकट की घड़ी में मदद और सहयोग सबसे बड़ी सेवा है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।