Ram Rahim Parole: राम रहीम को 9वीं बार मिली पैरोल, यूपी के इस आश्रम में गुजारंगे समय

Ram Rahim Parole: राम रहीम को एक बार फिर  रोहतक, सुनारिया जेल से पैरोल दे दी गई है। पिछले चार सालों में बाबा 9 बार पैरोल पर बाहर आ चुके हैं।

Updated On 2024-01-19 16:05:00 IST
Ram Rahim एक बार फिर हुए पैरोल पर रिहा

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल दे दी गई है। यह नौंवा मौका है, जब राम रहीम को पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को फिर से राहत मिली है। उन्हें 50 दिनों के लिए रिहा किया गया है। पिछले 24 महीनों में राम रहीम सिंह की यह सातवीं और पिछले चार सालों में ये नौवीं पैरोल है।

पहले भी पैरोल पर आये थे बाहर

पिछले साल ही राम रहीम सिंह को कागजों में हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सलाखों के पीछे तीन मौकों पर पैरोल दी गई थी, जिसमें 91 दिन की पैरोल थी। पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए उन्हें नवंबर में 21 दिन, जुलाई में 30 दिन और जनवरी में 40 दिन के लिए रिहा किया गया था। 

जयंती की फोटो शेयर की गई

प्रमुख शाह सतनाम की जयंती के अवसर पर राम रहीम को तलवार से जन्मदिन का केक काटकर जश्न मनाते हुए फोटो ली गई थी। ऑनलाइन  शेयर किए गए एक वीडियो में राम रहीम को केक काटते और घोषणा करते हुए देखा गया की पांच साल बाद इस तरह जश्न मनाने का मौका मिला है, इसलिए मुझे कम से कम पांच केक काटने चाहिए। यह पहला केक है। राम रहीम की जनवरी 2023 में रिहाई ने विवाद पैदा कर दिया था।  

Also Read: urajkund Mela: 2 फरवरी से होगा सूरजकुंड मेले का आगाज, जानें टिकट, टाइमिंग और थीम समेत सबकुछ

हाल में मिली थी पैरोल

राम रहीम को हरियाणा सरकार ने नवंबर महीने में 21 दिन की फरलो दी थी। इस दौरान वह 21 दिन तक यूपी के बागवत के आश्रम में रहे। यहां से 21 दिसंबर को ही राम रहीम रोहतक जेल लौटा था। लेकिन अब एक बार फिर से राम रहीम को पैरोल मिली है। बताया जा रहा है कि वे सुनारिया जेल से निकलने के बाद उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहेंगे। 

Tags:    

Similar News