मर्डर: बेरहम पति, लकड़ी काटने की आरी से काटा पत्नी का गला, फिर खुद का भी रेता, पत्नी की मौत, पति गंभीर

रेवाड़ी जिला के जैनाबाद डहीना निवासी केवल राम अपनी पत्नी मोना के साथ कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह रहा था।

Updated On 2024-01-25 22:12:00 IST
मंडी अटेली। गांव कारिया में मौके पर खड़ी अटेली पुलिस की गाड़ी।

Narnol। नारनौल में मंडी अटेली के गांव कारिया में एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी काटने वाले हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने खुद के गले पर हथियार से वार किया। जिससे घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पति पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में इस घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किराए पर रहकर लकड़ी का करता था काम 

आरोपी पति अपनी पत्नी के साथ गांव में किराए के मकान में रहता था। जबकि वह रेवाड़ी जिले के गांव जैनाबाद डहीना का रहने वाला है। रेवाड़ी जिला के जैनाबाद डहीना निवासी केवल राम अपनी पत्नी मोना के साथ कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह रहा था। वह यहां पर लकड़ी का काम करता था। वीरवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान उसने लकड़ी काटने वाली आरी से अपनी पत्नी मोना का गला काट दिया, जिसके कारण उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने अपने गले पर भी हथियार से वार कर लिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने दी पुलिस को सूचना 

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी घायल को अटेली अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसको आगामी उपचार के लिए रोहतक रेफर कर दिया गया, जबकि पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी।

Tags:    

Similar News