हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 आईएएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के उपायुक्त बदले 

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के 27 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर हलचल पैदा कर दी है। कई जिलों के उपायुक्त भी बदले गए हैं।

Updated On 2024-11-03 21:46:00 IST
हरियाणा सरकार। 

चंडीगढ़: राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के अंदर 27 आईएएस अफसरों के तबादले कर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसमें कई जिलों के डीसी भी बदल दिए गए हैं। पंचूकला उपायुक्त यश गर्ग को बदलकर निदेशक उद्योग विभाग मध्यम लघु इंटरप्राजेज में तैनात किया गया है। उन्हें सीजी रजनीकांथन की जगह तैनात किया है। जानकारी अनुसार रजनीकांथन अब सचिव वित्त विभाग होंगे। अशोक कुमार गर्ग मानेसर के नगर निगम आयुक्त को गुरुग्राम नगर निगम में जिला निगम आयुक्त नियुक्त किया है।

धीरेंद्र खडखटा होंगे रोहतक के उपायुक्त

राजेश जोगपाल कुरुक्षेत्र डीसी को सहकारी समिति में रजिस्ट्रार तैनात किया है। वहीं नूंह उपायुक्त धीरेंद्र खडखटा को  रोहतक में जिला उपायुक्त लगा दिया है। धमेंद्र सिंह स्पेशल सचिव सहकारी समिति को नगर निगम आयुक्त रोहतक व विशेष सचिव सहकारी लगाया गया है। राम कुमार सिंह नगर निगम आय़ुक्त को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, सिंचाई व जलसंसाधन में विशेष सचिव नियुक्त किया है। शक्ति सिंह उपायुक्त झज्जर को एमडी शुगर फैड नियुक्त किया गया है। अजय कुमार डीसी रोहतक अब गुरुग्राम के डीसी होंगे। प्रदीप दहिया हिसार को झज्जर का डीसी तैनात किया गया है। नीरज निगम करनाल से हिसार निगम में आयुक्त तैनात किया गया है।

चरखी दादरी के डीसी होंगे मुनीश शर्मा

सरकार की तरफ से मुनीश शर्मा सीईओ गुरुग्राम मेट्रो अथारिटी को चरखी दादरी का डीसी नियुक्त किया गया है। अनीश यादव एमडी शुगर फैड को बतौर उपायुक्त हिसार भेजा गया है। मोनिका गुप्ता डीसी महेंद्रगढ़ को पंचकूला में डीसी नियुक्त किया गया है। प्रशांत पनवर को नूंह का डीसी लगाया गया है। अब से वे अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा थे। रोहतक में तैनात प्रीति एचएसवीपी प्रशासक को कैथल में डीसी तैनात किया गया है। नेहा सिंह अतिरिक्त रेजीडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन अब डीसी कुरुक्षेत्र होंगी। राहुल नरवाल डीसी चरखी दादरी अब एमडी कान्फैड होंगे। डॉक्टर विवेक भारती डीसी कैथल को महेंद्रगढ़ भेजा गया है। रेणू एचएसवीपी प्रशासक को गुरुग्राम से हटाकर मानेसर में तैनात किया गया है।

नगर निगम पानीपत में आयुक्त होंगे डॉ. ब्रह्मजीत

डॉ. ब्रहमजीत सिंह रंगी को पानीपत नगर निगम में आयुक्त लगाया गया है, वे पहले निगम रोहतक में तैनात थे। विश्राम कुमार मीना नगर निगम सोनीपत को एडीसी फरीदाबाद में तैनात किया गया है, जो एचएसवीपी फरीदाबाद भी होंगे। डॉ. वैशाली शर्मा नगर निगम हिसार आयुक्त को करनाल निगम में लगाया है। सचिन गुप्ता पंचकूला आयुक्त नगर निगम को एडीसी अंबाला व निगम आयुक्त लगाया है। अपराजिता एडीसी अंबाला को अब पंचकूला में एडीसी व निगम पंचकूला आयुक्त लगाया है। वैशाली सिंह एडीसी महेंद्रगढ़ को प्रशासक एचएसवीपी गुरुग्राम तैनात किया गया है। आनंद शर्मा एडीसी फरीबाद को महेंद्रगढ़ में एडीसी लगाया गया है। डॉक्टर जेएस छिल्लर के पोस्टिंग आदेश बाद में जारी होंगे।

Similar News