शपथ ग्रहण से पहले होगी विधायक दल की बैठक: पंचकूला दशहरा मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम, सैनी के नाम पर लगनी है मोहर  

हरियाणा में नायब सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता नायब सैनी को चुना जाएगा।

Updated On 2024-10-13 19:28:00 IST
हरियाणा विधानसभा।  

चंडीगढ़: नायब सैनी और उनके मंत्रियों के शपथ ग्रहण के ठीक एक दिन पहले विधायक दल के नेता का भी चुनाव कर लिया जाएगा। यह भी तय है कि सैनी के नाम पर ही मुहर लगनी है। हरियाणा में भाजपा विधायकों की बैठक 16 को बुलाई गई है। सभी विधायकों को चंडीगढ़ में रहने का आदेश जारी किया गया है। इस अहम बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुनने की तैयारी है। 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हरियाणा भाजपा विधायकों की बैठक होगी। 16 व 17 अक्टूबर को भाजपा के सभी विधायक चंडीगढ़ में मौजूद रहेंगे।

दशहरा ग्राउंड में शपथ समारोह

नई नायब सरकार का शपथ ग्रहण समारोह परेड ग्राउंड में नहीं होगा। तारीख और जगह को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत खबरें चलाई जा रही थी। जिसको लेकर खुद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने भी खंडन कर दिया था। कार्यक्रम दशहरा ग्राउंड में होगा, क्योंकि इसमें भारी भीड़ होने की स्थिति में भी कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि एक लाख से ज्यादा संख्या में लोग यहां बैठ सकते हैं। शपथ के लिए परेड ग्राउंड का भी विकल्प था, लेकिन वहां लोगों के बैठने की क्षमता कम थी। दशहरा ग्राउंड में 50000 लोगों के बैठने की जगह है। सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

2014 में मनोहर लाल ने ली थी सीएम की शपथ

दशहरा ग्राउंड में 2014 में मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके पहले हरियाणा बीजेपी दल की बैठक 16 अक्टूबर को होगी। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हरियाणा भाजपा विधायकों की बैठक होगी। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने सभी विधायकों को 16 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रहने के निर्देश दिए हैं। 17 अक्टूबर को नायब सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। दशहरा ग्राउंड में लोगों के अधिक बैठने की व्यवस्था होने के चलते स्थान परिवर्तित किया गया है। भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है।

Similar News